दीया मिर्जा, करीना कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जब करीना कपूर ने दीया मिर्जा पर सरेआम निकाली थी भड़ास, एक पुरानी अनबन का किस्सा हुआ वायरल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें दीया मिर्जा ने करीना कपूर के साथ हुई एक कड़वी घटना का जिक्र किया। सिर्फ इतना ही नहीं, करीना ने बहुत तेज आवाज में उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया था।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सेलेब्स के बीच दोस्ती और मनमुटाव होना आम बात है। पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले कलाकारों के बीच कई बार असल जिंदगी में तनाव और टकराव की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसी ही एक दिलचस्प घटना से जुड़ा किस्सा हाल ही में सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया, जिसमें दीया मिर्जा और करीना कपूर खान के बीच हुई बहस का जिक्र है।

दरअसल, दीया मिर्जा का एक पुराना इंटरव्यू रेडिट पर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने लखनऊ में हुए एक इवेंट का ज़िक्र किया था। इस इवेंट में करीना कपूर, नम्रता शिरोडकर और उर्मिला मातोंडकर के साथ दीया भी शामिल हुई थीं। यह एक खास कार्यक्रम था जिसमें सभी एक्ट्रेसेस को नेशनल फ्लैग के साथ सिंपल सूती सलवार-कमीज पहननी थी।

अचानक दीया मिर्जा पर भड़क गई थीं करीना कपूर

लेकिन करीना कपूर ने इस ड्रेस कोड का पालन करने से इनकार कर दिया और इसके बजाय हैवी जूलरी के साथ डिजाइनर घाघरा-चोली पहनने पर अड़ी रहीं। करीना ने इस ड्रेस को खुद के लिए खास तौर पर तैयार कराया था। जब दीया ने नम्रता शिरोडकर से कहा कि वे इस मुद्दे पर करीना से अकेले में बात करें, तभी अचानक करीना भड़क गईं।

दीया मिर्जा के अनुसार, करीना ने बहुत तेज आवाज में उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया। वह बोलीं, “तुम होती कौन हो, नम्रता को समझाने वाली?” दीया इस अप्रत्याशित बर्ताव से चौंक गईं और बिना कोई प्रतिक्रिया दिए कमरे से बाहर चली गईं।

लेकिन मिनटों में चेंज हो गया था बिहेवियर

करीना का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही समय बाद उनके सेक्रेटरी जतिन आए और दीया से पूछा कि क्या वह तैयार हैं। कुछ मिनट बाद करीना दीया से ऐसे बात करने लगीं जैसे कुछ हुआ ही न हो।

दीया ने इस अनुभव को याद करते हुए कहा था कि “करीना को शायद एहसास भी नहीं होता कि वो कब तर्कहीन या जोर से बोलने वाली हो जाती हैं। वो बहुत तेज, लाउड और कभी-कभी नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं।”

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा