करीना कपूर के दिवाली लुक में दिखा शाही अंदाज
पगड़ी पर सजाई 200 साल पुरानी पन्ना जड़ित कलगी
सैफ के परिवार की विरासत को करीना ने किया फ्लॉन्ट
Kareena Kapoor 200 Year Old Royal Jewellery: एक्ट्रेस करीना कपूर अपने दिवाली लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। एक्ट्रेस का फेस्टिव लुक सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां भी बटोर रहा है। मुंबई स्थित अपने घर की बालकनी में करीना ने खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाईं, जहां फेस्टिव लाइट्स और फूलों से सजावट की गई थी।
करीना कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिवाली की खूबसूरत फोटोज शेयर कीं। इन फोटोज में सबसे ज्यादा ध्यान करीना की पगड़ी ने खींचा। गोल्डन कफ्तान ड्रेस में पगड़ी ने इस लुक को और भी ज्यादा स्पेशल बना दिया है।
एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने रिया कपूर द्वारा स्टाइल किया गया नवाबी लुक दिवाली के उत्सव के लिए अपनाया था। रिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करीना के लुक को लेकर लिखा कि असली मूवी स्टार, असली चांदी, असली विरासत और असली पर्सनल स्टाइल। करीना ने @punit.balana का डिज़ाइन किया हुआ प्योर चांदी का काफ्तान और पगड़ी पहनी है, और भोपाल के नवाब और भोपाल की बेगम की 200 साल पुरानी 30 कैरेट की पन्ना जड़ित कलगी पहनी है, जिस पर आयत-उल-कुर्सी खुदी हुई है।
इस लुक का सबसे मुख्य आकर्षण उनकी पगड़ी पर लगी लगभग 200 साल पुरानी हीरे-जवाहरात जड़ी कलगी थी। यह कलगी पटौदी और भोपाल के शाही परिवार की विरासत है, जिसे सैफ अली खान ने अपनी शादी में पहना था और उनसे पहले भोपाल के नवाब हमीदुल्लाह खान भी इसे पहनते थे।
रिया कपूर ने ज्वेलरी के पीछे के पारिवारिक जुड़ाव को भी समझाया। उन्होंने बताया कि ये टुकड़े करीना के अपने कलेक्शन के थे और उनके पति सैफ अली खान के परिवार से आए थे। सैफ की दादी साजिदा सुल्तान भोपाल के अंतिम शासक नवाब की बेटी थीं।
करीना का दिवाली का आउटफिट पारंपरिक शिल्प कौशल, पर्सनल स्टाइल और शाही परिवार के इतिहास के मिश्रण के लिए खास रहा। विरासत वाली ज्वेलरी ने उनके फेस्टिव लुक में एक खास टच जोड़ा। बेबो ने अपने आउटफिट को स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ एक्सेसराइज किया। उन्होंने एंटीक गोल्ड चोकर के साथ पन्ना पेंडेंट वाला नेकलेस पहना था।