TV Couples Love Story: टीवी सीरियल के सेट पर हुआ प्यार, इन 5 सितारों ने रील लाइफ को-स्टार को बनाया हमसफर

TV Couples: टीवी की दुनिया में कई सितारों की प्रेम कहानी सीरियल के सेट पर शुरू हुई। दिव्यंका-विवेक से लेकर राम-गौतमी तक, इन 5 जोड़ियों ने अपने ऑन-स्क्रीन रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचाया।
TV Couples Love Story
टीवी कलाकारों की लव स्टोरी(सौ. डिजाइन फोटो)
Updated on: 
TV Couples Love Story
ये हैं मोहब्बतें में ईशिता भल्ला का किरदार निभाकर हर घर में पहचान बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी की उनके लाइफ पार्टनर से पहली मुलाकात भी टीवी सेट पर हुई। दरअसल इस सीरियल में इंस्पेक्टर अभिषेक की भूमिरा निभाने वाले विवेक दहिया और दिव्यांका के बीच पहले दोस्ती हुई और बाद में दोनों को प्यार हो गया। 8 जुलाई 2016 को दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने शादी कर ली।(सौ. सोशल मीडिया)
TV Couples Love Story
टीवी सीरियल 12/24 करोल बाग में पति पत्नी का रोल निभाने वाले रवि दुबे और सरगुन मेहता को इसी शो के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया था। बाद में दोनों डांस रियलिटी शो नच बलिए 5 में भी साथ नजर आएं थे, जहां रवि ने सरगुन को शादी के लिए प्रपोज किया था। 7 दिसंबर 2013 को ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। (सौ. Instagram @ravidubey)
TV Couples Love Story
साल 2008 में आयी रामायण में राम और सीता का किरदार निभाने वाले गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी एक टैलेंट कॉन्टेस्ट के दौरान मिले थे। लेकिन दोनों की लवस्टोरी सीरियल रामायण के सेट पर शुरू हुई। साल 2011 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी और बाद में बाद में ऑफिशियल मैरिज की।(सौ. Instagram @debinabon)
TV Couples Love Story
एकता कपूर के आइकॉनिक टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में नंदिनी और करण का किरदार निभाने वाले हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान को सेट पर प्यार हुआ था। सीरियल 'कुटुंब' के सेट पर दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। हितेन और गौरी ने 29 अप्रैल 2004 को शादी की और आज भी टीवी इंडस्ट्री के सबसे मजबूत कपल्स में से एक माने जाते हैं।(सौ. Instagram @gpradhan)
TV Couples Love Story
साल 2000 में घर एक मंदिर सीरियल में काम करते हुए राम कपूर और गौतमी गाडगील एक-दूसरे के करीब आए। शो में गौतमी ने राम की भाभी (जो बाद में पत्नी बनती हैं) का किरदार निभाया था। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ऑफ-स्क्रीन प्यार में बदल गई और दोनों ने 27 फरवरी 2003 को शादी कर ली।(सौ. सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.