मुंबई: करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'किल' की रिलीज डेट सामने आ गई है। टीवी स्टार लक्ष्य लालवानी की ये डेब्यू फिल्म आगामी 5 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'किलर घोषणा! 'किल' भारत में 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी जीवन भर की ट्रेन यात्रा के लिए तैयार हैं।'
https://www.youtube.com/watch?v=fV1fDBr_4mY
बता दें कि किल' एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसकी कहानी नई दिल्ली की एक्सप्रेस ट्रेन पर आधारित, यह फिल्म भारतीय सेना के कमांडो अमृत और वीरेश के बारे में है, जो अमृत की प्रेमिका तूलिका को बचाने के मिशन पर हैं, जिसकी शादी उसकी मर्जी के विरुद्ध किसी और से कर दी जाती है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब एक ही परिवार के 40 से ज्यादा डाकू लूटपाट और अपहरण के इरादे से ट्रेन में चढ़ते हैं। अमृत और वीरेश तूलिका और उसके परिवार की रक्षा करने की कोशिश करते हैं।
https://twitter.com/DharmaMovies/status/1755826664209330426
नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'किल' से टीवी एक्टर लक्ष्य लालवानी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में राघव जुआल विलेन के किरदार में नजर आएंगे। मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किल' का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस, अचिन जैन और ऑस्कर विजेता निर्देशक गुनीत मोंगा के तहत किया गया है।