बाबिल खान, करण जौहर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बाबिल खान के वायरल वीडियो अब करण जौहर ने दिया रिएक्शन, बोले- 'एक पैरेंट के तौर पर जब मैंने देखा तो दिल...'

बाबिल खान का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने इस वीडियो को डिलीट कर दिया था। अब इस मामले पर करण जौहर की प्रतिक्रिया सामने आई है, तो आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: दिवंगत एक्टर इरफान खान भले हमारे बीच नहीं है। लेकिन आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। इसी बीच हाल ही में उनके बेटे और उभरते हुए अभिनेता बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह कुछ मशहूर सितारों का नाम लेते हुए भावुक नजर आए थे।

हालांकि, वीडियो के वायरल होते ही उन्होंने उसे डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक वह चर्चा का विषय बन चुका था। ऐसे में अब इस मामले पर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपना रिएक्शन दिया है।

करण जौहर ने बाबिल को लेकर कही ये बात 

दरअसल, करण जौहर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि “जब मैंने बाबिल को इतने इमोशनल रूप में देखा, तो मुझे एक पैरेंट के तौर पर बहुत बुरा लगा। मुझे अपनी जिम्मेदारी का एहसास हुआ क्योंकि मेरे भी दो बच्चे हैं। बाबिल जैसे युवा कलाकारों के साथ हमें संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए।”

बता दें, उस वायरल वीडियो में बाबिल ने अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, शनाया कपूर, अरिजीत सिंह, अर्जुन कपूर और आदर्श गौरव का नाम लिया था। बाद में बाबिल के परिवार की ओर से एक स्टेटमेंट जारी कर स्पष्ट किया गया कि बाबिल इन कलाकारों की तारीफ कर रहे थे और उनका इरादा किसी को नीचा दिखाने का नहीं था।

लेकिन बाबिल के समर्थन में कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए, जिससे यह साफ हुआ कि इंडस्ट्री के अंदर भी उन्हें काफी सहयोग मिल रहा है। इस इंटरव्यू में करण ने अपनी हालिया फिल्म नादानियां को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर भी बात की। उन्होंने कहा, “आजकल ‘नादानियां’ को ट्रोल करना एक फैशन बन गया है। लोग नेपो किड्स को निशाना बनाते हैं लेकिन उतनी ही तेजी से वीडियो भी वायरल होते हैं और इंगेजमेंट भी बढ़ता है। मेरी राय है कि अब इस सोच से बाहर निकलने की जरूरत है।”

बाबिल खान का करियर

अगर बाबिल खान के करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 2022 में कैमरा असिस्टेंट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और एक्टिंग डेब्यू इसी साल फिल्म 'कला' से हुआ। इसके बाद वो 'द रेलवे मेन' और 'फ्राइडे नाइट प्लान' में नजर आए थे। साथ ही हाल ही में उनकी फिल्म 'लॉग आउट' रिलीज हुई थी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान