उपासना सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

ग्लैमर के पीछे छिपा है अंधेरा सच...पिंकी बुआ फेम उपासना सिंह ने खोली इंडस्ट्री की सच्चाई, सुनकर रह जाएंगे दंग

Upasana Singh Interview: पिंकी बुआ फेम एक्ट्रेस उपासना सिंह ने हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई बताई। बोलीं कि कई कलाकार साल में मुश्किल से कमाते हैं, मेडिकल खर्च तक के लिए तरसते हैं।

स्नेहा मौर्या

Kapil Sharma Show Actress Upasana Singh:‘द कपिल शर्मा शो’ में पिंकी बुआ के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री उपासना सिंह ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे छिपी सच्चाई पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि बाहर से बेहद ग्लैमरस दिखने वाली यह दुनिया अंदर से संघर्ष, असुरक्षा और आर्थिक तंगी से भरी हुई है।

आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में उपासना ने कहा कि आम लोगों को लगता है कि फिल्म और टीवी कलाकार बेहद आरामदायक जिंदगी जीते हैं, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है। उन्होंने बताया कि जब वह सिनेमा और टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी बनीं, तभी उन्हें इंडस्ट्री के छोटे कलाकारों की असली हालत का पता चला।

उपासना सिंह ने बताई एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सच्चाई

उपासना के मुताबिक कई कलाकार ऐसे हैं जिन्हें साल भर में बहुत कम काम मिलता है। कुछ को पूरे साल में केवल चार-पांच दिन ही शूटिंग मिलती है। दिहाड़ी भी सीमित होती है और उसमें से कोऑर्डिनेटर का बड़ा हिस्सा कमीशन के तौर पर कट जाता है। ऊपर से पेमेंट मिलने में 3 से 4 महीने तक लग जाते हैं। मुंबई जैसे महंगे शहर में किराया, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा का खर्च उठाना उनके लिए बेहद कठिन हो जाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि टैक्स और कमीशन कटने के बाद कलाकारों के हाथ में बहुत कम रकम बचती है। कई बार उनके पास इलाज तक के पैसे नहीं होते। स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उनके लिए एक तरह की लग्जरी बन जाता है। इंडस्ट्री में बने रहने के लिए उन्हें लगातार मानसिक और आर्थिक दबाव झेलना पड़ता है।

इस विषय पर बात करते हुए उपासना भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से उन्हें अच्छा काम मिला और लोकप्रिय किरदार निभाने का मौका मिला, लेकिन संघर्ष कर रहे कलाकारों की हालत देखकर उनका दिल टूट जाता है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के जरिए जरूरतमंद कलाकारों की मदद करने की कोशिश लगातार जारी है।

एक्ट्रेस ने फिल्मों में भी किया काम

उपासना सिंह पिछले कई दशकों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने ‘जुड़वा’, ‘हलचल’, ‘हंगामा’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों के अलावा टीवी पर भी यादगार काम किया है। खास तौर पर पिंकी बुआ का उनका किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। उनके इस बयान ने इंडस्ट्री की उस सच्चाई को सामने ला दिया है, जिस पर अक्सर बात नहीं होती।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर