कपिल शर्मा, तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

तमन्ना भाटिया ने मनीष पॉल को बताया असली रोस्टर, कपिल शर्मा ने यंग कॉमेडियन्स पर किया मजेदार कमेंट

Kapil Sharma Reaction: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में तमन्ना भाटिया के रोस्टिंग से जुड़े सवाल पर कपिल शर्मा ने कहा कि यंग कॉमेडियन्स को देखकर वे सीख रहे हैं कि क्या नहीं बोलना चाहिए, ताकि जेल न जाना पड़े।

सोनाली झा

Kapil Sharma On Tamannaah Bhatia Sidharth Malhotra: द ग्रेट इंडियन कपिल शो के हालिया एपिसोड में फिल्म 'द वन' की स्टारकास्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया बतौर मेहमान पहुंचीं। इस दौरान शो में कॉमेडी, रोस्टिंग और यंग कॉमेडियन्स को लेकर दिलचस्प बातचीत हुई। इसी बातचीत के बीच कपिल शर्मा का एक बयान अब चर्चा में आ गया है।

कपिल ने बिना किसी का नाम लिए ऐसा मजाक किया, जिसे सोशल मीडिया पर समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' से जुड़े विवाद पर तंज माना जा रहा है। शो के दौरान तमन्ना भाटिया ने कपिल शर्मा और मनीष पॉल की होस्टिंग और रोस्टिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों को देखकर उन्हें समझ आया कि होस्टिंग अपनी जगह है, लेकिन वे असली रोस्टर हैं।

तमन्ना भाटिया ने कही ये बात

तमन्ना ने यह भी कहा कि आज कई लोग रोस्ट करते हैं, लेकिन कपिल और मनीष का अंदाज ऐसा है, जिसे परिवार के साथ भी देखा जा सकता है। तमन्ना की बात पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम बिना किसी को बुरा महसूस कराए साफ-सुथरे तरीके से कॉमेडी और रोस्ट करती है। सिद्धार्थ ने खास तौर पर इस बात की तारीफ की कि शो में गालियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता।

यंग बच्चों को देखकर सीख रहे हैं क्या नहीं बोलना

इसके बाद तमन्ना ने कपिल से पूछा कि क्या आज के युवा कॉमेडियन्स ने उनसे रोस्ट करना सीखा है। इस पर कपिल शर्मा ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि हम इन यंग बच्चों को देखकर ये सीख रहे हैं कि क्या नहीं बोलना चाहिए, ताकि हमें जेल न जाना पड़े। कपिल ने इस दौरान किसी कॉमेडियन या शो का नाम नहीं लिया। हालांकि, उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर समय रैना और 'इंडियाज गॉट लैटेंट' से जुड़े विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बाद हुई थी कार्रवाई

दरअसल, 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पिछले साल उस वक्त विवादों में आ गया था, जब शो के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारी विवाद हुआ था। इसके बाद समय रैना समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायतें और एफआईआर दर्ज हुई थीं। विवाद बढ़ने के बाद शो के कई एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए गए थे।

इस पूरे मामले के बाद समय रैना ने कुछ समय के लिए सार्वजनिक गतिविधियों से दूरी बनाई थी। बाद में उन्होंने 'स्टिल अलाइव' के साथ वापसी की और 'इंडियाज गॉट लैटेंट' की वापसी का भी ऐलान किया। अब शो के दूसरे सीजन के कई एपिसोड सामने आ चुके हैं। ऐसे में कपिल शर्मा का बिना नाम लिए दिया गया यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ