धर्मेंद्र के निधन पर Kapil Sharma ने याद किया 'धरम पाजी' का बड़ा एहसान 
मनोरंजन

सबके मना करने पर भी धर्मेंद्र बने थे कपिल शर्मा शो के पहले गेस्ट, कॉमेडियन ने शेयर किया भावुक किस्सा

The Kapil Sharma Show First Guest: कपिल शर्मा ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र उनके शो के पहले गेस्ट बने थे, जब सभी ने मना कर दिया था।

अनिल सिंह

Kapil Sharma And Dharmendra: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किस-किस को प्यार करूं पार्ट-2' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कपिल ने अपनी फिल्म के बारे में बात करने के साथ ही, हाल ही में दिवंगत हुए दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए एक बेहद भावुक और अनसुना किस्सा साझा किया। कपिल ने बताया कि उनके करियर में 'धरम पाजी' का कितना बड़ा योगदान था, और कैसे वह उनके शो के पहले गेस्ट बनने के लिए तैयार हुए थे, जब पूरी इंडस्ट्री ने उन्हें मना कर दिया था।

कपिल शर्मा ने भावुक होते हुए बताया कि उनकी पहली मुलाकात धर्मेंद्र से टोरंटो की एक फ्लाइट में हुई थी। वहाँ से उनकी दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि दोनों हँसते-खेलते मुंबई लौटे। जब कपिल शर्मा पहली बार मुंबई आए और अपने शो को लॉन्च करने की कोशिश कर रहे थे, तब किसी भी बड़े सेलेब को उनके शो पर आने में दिलचस्पी नहीं थी। उस समय शो के कॉन्सेप्ट, चैनल या प्रोडक्शन हाउस के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी, और चैनल ने कई सितारों से संपर्क किया, लेकिन सबने मना कर दिया था।

धरम पाजी ने बिना सवाल किए दी थी 'डेट'

सबके मना करने के बाद कपिल ने हिम्मत करके धर्मेंद्र को फोन किया और उनसे मीटिंग की बात कही। कपिल ने बताया, "मैंने बस ये कहा कि पाजी मैं पहली बार शो कर रहा हूँ और मैं चाहता हूँ कि आप हमारे गेस्ट हों।" कपिल की बात सुनकर धर्मेंद्र ने उनसे शो को लेकर एक भी सवाल नहीं किया। जबकि उस समय धर्मेंद्र अपनी नई फिल्म की रिलीज की तैयारी कर रहे थे, इसके बावजूद उन्होंने अपनी टीम से कहा, "ये मेरा बेटा है, इसके शो के लिए डेट निकालो.. चाहे कुछ भी हो"। कपिल शर्मा ने याद किया कि धर्मेंद्र उनके शो के पहले गेस्ट थे और उनके इस समर्थन ने ही कपिल के शो को एक मजबूत शुरुआत दी थी।

"मुझे लगा दूसरी बार पिता को खो दिया"

धर्मेंद्र के निधन पर कपिल शर्मा ने अपनी गहरी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा, "हर कोई जानता है कि धरम जी मेरे लिए क्या थे। हर किसी को इस वक्त ये महसूस हो रहा है कि उन्होंने अपने परिवार में किसी को खोया है।" कपिल ने अपने पिता को याद करते हुए कहा, "जब मैं 22 साल का था, तब मैंने अपने पिता को खोया था। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैंने दूसरी बार अपने पिता को खोया है।" उन्होंने यह भी कहा कि "जो आया है, उसे जाना है, लेकिन दिल चाहता है कि बस कुछ और पल बिता पाते।"

24 नवंबर को हुआ निधन

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हो गया था। हेल्थ में थोड़ी इम्प्रूवमेंट के बाद उन्हें 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से घर लाया गया था, जहाँ डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही थी। कपिल शर्मा का यह भावुक किस्सा उनके और धर्मेंद्र के बीच के पिता-पुत्र जैसे रिश्ते को दर्शाता है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन