"हाथ कांप रहे थे मेरे": कपिल शर्मा ने बताया रोमांटिक सीन शूट करते वक्त Ginni Chatrath की मौजूदगी से क्यों डरते थे 
मनोरंजन

पत्नी गिन्नी के सामने डर से कांप रहे थे कपिल शर्मा, एक्ट्रेस वरिना संग रोमांटिक सीन पर हुए थे नर्वस

Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने खुलासा किया कि फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' में को-एक्टर वरिना के साथ रोमांटिक सीन शूट करते वक्त वह पत्नी गिन्नी की मौजूदगी से नर्वस हो गए थे। 

अनिल सिंह

Kapil Sharma On Romantic Scene: कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में कपिल चार अलग-अलग लड़कियों के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इसी बीच, कपिल ने एक मजेदार किस्सा साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि पत्नी गिन्नी चतरथ की मौजूदगी में को-एक्टर के साथ रोमांटिक सीन फिल्माते वक्त वह कितने नर्वस हो गए थे।

हाल ही में 'किस किसको प्यार करूं 2' की कास्ट ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के साथ एक पॉडकास्ट में शिरकत की। इस दौरान भारती ने गिन्नी से पूछा कि क्या उन्हें कपिल को स्क्रीन पर रोमांस करते देख जलन होती है? जिस पर गिन्नी ने तुरंत जवाब दिया, "बर्दाश्त नहीं होता है। बहुत जलन होती है।" इसके बाद कपिल ने खुद वह मजेदार वाकया बताया, जब पत्नी की मौजूदगी ने उन्हें पूरी तरह से नर्वस कर दिया था।

पत्नी के सामने रोमांटिक सीन शूट करने का डर

कपिल शर्मा ने बताया कि 'किस किसको प्यार करूं 2' की शूटिंग के दौरान ज्यादातर सीन कॉमेडी के थे, लेकिन एक दिन उन्हें वरिना (Warina Hussain) के साथ भोपाल में रोमांटिक सीन शूट करना था। उसी दिन गिन्नी भी सेट पर आई हुई थीं।

कपिल ने कहा, "डायरेक्टर ने कहा कि हीरोइन की आँखों में देखो और अपने हाथ हीरोइन के बालों में फेरो। और उसी वक्त आपकी पत्नी मॉनिटर में देख रही थी। मुश्किल होता है। हाथ कांप रहे थे मेरे।"

कपिल ने आगे बताया कि वह इतने असहज हो गए थे कि जब भी वह शूट खत्म करके गिन्नी के पास जाते, तो गर्मी को लेकर शिकायत करते थे। इस पर गिन्नी उनसे कहती थीं कि वह चिंता क्यों कर रहे हैं, जबकि वह सीन को 'एंजॉय' कर रहे हैं। इस बात से साफ है कि कैमरे के पीछे कपिल की हालत कितनी खराब थी।

कॉलेज से शुरू हुई थी लव स्टोरी

बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी, जहाँ से उनके बीच प्यार की शुरुआत हुई। उन्होंने 2017 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया और 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। अब यह कपल एक बेटी और एक बेटे के प्यारे पेरेंट्स हैं।

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?