नए बिजनेस में उतरे कपिल शर्मा, पत्नी गिन्नी चतरथ ने की कैफे की शुरुआत

कपिल शर्मा लोगों को हंसाते हैं, लेकिन उनकी पत्नी रेस्टोरेंट के बिजनेस में उतर गई हैं। कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने कनाडा में केप्स कैफे की शुरुआत की है।
कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने की केप्स कैफे की शुरुआत
कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने की केप्स कैफे की शुरुआत
Published on: 
Updated on: 

कपिल शर्मा देश के मशहूर कॉमेडियन हैं। वह लोगों को हंसा कर खूब पैसा कमाते हैं। कपिल शर्मा की इनकम हमेशा चर्चा में बनी रहती है, तो वहीं वह कितना टैक्स भरते हैं इस पर भी सोशल मीडिया पर लोग खूब चर्चा करते हैं। अब उनकी पत्नी ने नए बिजनेस में कदम रखा है। गिन्नी चतरथ ने कनाडा में केप्स कैफे खोला है। वह अब रेस्टोरेंट बिजनेस में उतर गई हैं।

सोशल मीडिया पर कैफे की तस्वीर जारी की गई है। कपिल शर्मा के फैंस और करीबी उन्हें उनकी पत्नी की इस नई शुरुआत को लेकर बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर केप्स कैफे की ढेर सारी तस्वीर वायरल हुई है। खबर के मुताबिक कैफे का धूमधाम से उद्घाटन किया गया और यह कनाडा के वैंकूवर में खोला गया है। कपिल शर्मा का परिवार रेस्टोरेंट बिजनेस में आने वाला मनोरंजन जगत का पहला परिवार नहीं है। सुनील शेट्टी और दया शेट्टी के परिवार पहले से ही इस तरह के बिजनेस में शामिल हैं, इसके अलावा शिल्पा शेट्टी और सचिन तेंदुलकर के भी रेस्टोरेंट मुंबई में मौजूद हैं।

गिन्नी चतरथ की अगर बात करें तो साल 2018 में कपिल शर्मा ने गिन्नी के साथ शादी की थी। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल दो बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ की इस नई शुरुआत को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कैफे की शुरुआत होते ही उसमें भीड़ जुटने लगी है। इतना ही नहीं लोग भारत में भी इसकी ब्रांच खोलने की उनसे अपील कर रहे हैं।

गिन्नी चतरथ कपिल शर्मा के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और वह अक्सर उनके शो में भी नजर आती हैं। गिन्नी चतरथ और कपिल शर्मा की जोड़ी बहुत प्यारी है और उनके प्रशंसक उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

गिन्नी चतरथ न केवल एक अच्छी पत्नी हैं, बल्कि वह एक अच्छी मां भी हैं। वह अपने परिवार को बहुत प्यार करती हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करती हैं। गिन्नी चतरथ की सादगी और प्यार भरी स्वभाव ने उन्हें कपिल शर्मा के साथ एक आदर्श जोड़ी बना दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com