किस किसको प्यार करूं 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की री-रिलीज हुई कैंसिल, जानें क्या है बड़ी वजह

Kapil Sharma Movie: कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को दोबारा सिनेमाघरों में लाने की तैयारी थी, लेकिन आखिरी वक्त पर इसकी री-रिलीज कैंसिल कर दी गई। तो चलिए जानते हैं इसका कारण।

स्नेहा मौर्या

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Re-release Cancelled: कॉमेडियन से अभिनेता बने कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ बीते साल 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म साल 2015 में आई हिट कॉमेडी ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल है। अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ मनजोत सिंह, आयशा खान, त्रिधा चौधरी, गोवर्धन असरानी, विपिन शर्मा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

हालांकि, रिलीज के समय कपिल शर्मा की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चुनौती का सामना करना पड़ा। इसकी सबसे बड़ी वजह बनी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘धुरंधर’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस वजह से ‘किस किसको प्यार करूं 2’ दर्शकों तक ठीक से पहुंच ही नहीं पाई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिछड़ गई।

कपिल शर्मा की फिल्म नहीं होगी री-रिलीज

फिल्म की कमजोर परफॉर्मेंस के बाद मेकर्स ने इसे दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लिया था। योजना के मुताबिक, फिल्म को 9 जनवरी को एक बार फिर थिएटर्स में उतारा जाना था, ताकि दर्शकों को इसे देखने का दूसरा मौका मिल सके। लेकिन अब इस री-रिलीज को आखिरी वक्त पर कैंसिल कर दिया गया है।

इस फैसले के पीछे की वजह भी सामने आ गई है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के स्टूडियो पार्टनर और डिस्ट्रीब्यूटर स्टार स्टूडियो 18 ने फिल्म की री-रिलीज के लिए करीब 500 स्क्रीन्स की योजना बनाई थी। हालांकि, उन्हें देशभर में सिर्फ 200 से 250 स्क्रीन्स ही मिल पाईं। इतना ही नहीं, जो शो टाइमिंग मिलीं, वे भी ज्यादा फेवरबल नहीं थीं।

क्या इसके पीछे की बड़ी वजह?

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म के निर्माता वीनस इस सीमित रिलीज से संतुष्ट नहीं थे। कम स्क्रीन्स और खराब शो टाइमिंग को देखते हुए उन्हें लगा कि री-रिलीज से फिल्म को कोई खास फायदा नहीं होगा। इसी वजह से गुरुवार, 8 जनवरी की शाम को फिल्म को दोबारा रिलीज न करने का फैसला लिया गया। इस तरह रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला, जिसने न सिर्फ नई फिल्मों बल्कि पुरानी फिल्मों की री-रिलीज की योजनाओं पर भी असर डाल दिया।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए