बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं ‘कांतारा: चैप्टर 1’ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत 
मनोरंजन

करण जौहर की फिल्म में काम करना चाहती हैं कांतारा: चैप्टर 1 की एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत

Karan Johar Films: अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत की आने वाली फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज हुआ था। वह इस फिल्म में राजकुमारी कनकवती के किरदार में दिखाई देंगी।

अनिल सिंह

StartFragment

Rukmini Vasanth News: अभिनेत्री रुक्मिणी ने आईएएनएस को दिए विशेष इंटरव्यू में बताया कि वह बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। उन्होंने करण जौहर या दूसरे किसी बड़े बॉलीवुड फिल्म निर्माता के साथ काम करने की भी हसरत जाहिर की है।

जब रुक्मिणी से पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड में अवसर तलाशना चाहेंगी, तो इसका जवाब देते हुए रुक्मिणी ने आईएएनएस से कहा, "बिल्कुल, धर्मा प्रोडक्शंस उस क्लासिक सिनेमा का प्रतीक रहा है, जिसे हम सभी पसंद करते हैं। अगर मुझे मौका मिला, तो मैं उनके साथ काम करना जरूर चाहूंगी। भविष्य में क्या होगा, यह तो मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मुझे वहां काम करने का अवसर मिलेगा। मैंने यह नहीं सोचा कि मैं किस बैनर, निर्देशक या अभिनेता के साथ काम करना चाहूंगी। मेरे पास ऐसी कोई सूची नहीं है।"

हिंदी फिल्म का हिस्सा बनूं

रुक्मिणी ने यह भी बताया कि कैसे कोविड-19 महामारी ने उन्हें वर्तमान में जीना सिखाया है। उन्होंने कहा, "कोविड ने मुझे सिखाया कि ज्यादा सोचना नहीं चाहिए। मेरे मन में एक इरादा और उम्मीद है, जिसके साथ मैं आगे बढ़ना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि हिंदी सिनेमा में किसी खूबसूरत, मजेदार और दिल को छूने वाली प्रेम कहानी का हिस्सा बनूं। देखते हैं, क्या होता है। लेकिन, कोविड-19 के बाद से मैं अब ज्यादातर वर्तमान में जीती हूं।"

2 अक्टूबर को रिलीज होगी कांतारा चैप्टर 1

रुक्मिणी ने इससे पहले एक इंटरव्यू में अपने किरदार के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उनका किरदार अपनी जमीन, लोककथाओं और आस्था को सबके सामने पेश करने के जैसा था। ‘कांताराः चैप्टर 1’ को होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनियाभर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी।

ऋषभ शेट्टी की फिल्म है कांतारा चैप्टर 1

यह फिल्म ऋषभ शेट्टी की 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है। फिल्म की स्क्रिप्ट ऋषभ शेट्टी ने लिखी है और उसे निर्देशित भी किया है, जबकि विजय किरगंडुर फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में जयराम, राकेश पुजारी और रुक्मिणी वसंत जैसे सितारे भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

EndFragment

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज