कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर धर्मा प्रोडक्शंस ने किया नई फिल्म का ऐलान, रिलीज डेट से भी उठाया पर्दा

Kartik Aaryan New Film
कार्तिक आर्यन की फोटो (Photo - Instagram)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आज यानी 22 नवंबर को 33 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्टर के फैंस को खास तोहफा मिला है। जहां एक तरफ कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर धर्मा प्रोडक्शंस ने उनकी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है साथ ही फिल्म के रिलीज डेट का भी खुलासा किया है।  

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का ऐलान करते हुए अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “लाइट्स, कैमरा और...आश्चर्य! हम एक नई कहानी की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं, जिसे धर्मा प्रोडक्शंस और बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ एक घर मिल गया है। कार्तिक आर्यन अभिनीत और संदीप मोदी द्वारा निर्देशित, यह अभी बिना शीर्षक वाली फिल्म 15 अगस्त, 2025 को रिलीज होगी। बने रहें! धर्मा प्रोडक्शंस और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड मौजूद हैं धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, शोभा कपूर, एकता आर कपूर द्वारा निर्मित।” 

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को किया बर्थडे विश 

वहीं करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “एक विशेष दिन पर कुछ विशेष समाचारों के साथ आज की शुरुआत! असाधारण प्रतिभाशाली संदीप मोदी द्वारा निर्देशित फिल्म के लिए धर्मा मूवीज और बालाजी मोशन पिक्चर्स के एक साथ आने की घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित हूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैं इस कहानी के लिए हमारे नायक के रूप में अत्यंत प्रतिभाशाली कार्तिक आर्यन की घोषणा करते हुए खुद को उत्साहित महसूस कर रहा हूं, जो 15 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी! कार्तिक, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमारा सहयोग यहां से और मजबूत होता जाए और बड़े पर्दे पर जादू बिखेरना कभी बंद न हो। एकता आर कपूर, आपका दोस्त होना सबसे अच्छी बात है और अब आपके साथ काम करना भी अलग नहीं होगा!”