कन्नप्पा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज 
मनोरंजन

कन्नप्पा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार बने महादेव, नास्तिक से शिव भक्त बनने की है कहानी

फिल्म कन्नप्पा, जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। टीजर के बाद अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें प्रभास, मोहनाल से लेकर अक्षय कुमार जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसे देखकर साफ है कि यह फिल्म 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनने वाली है। नास्तिक से आस्तिक बनने की इस आध्यात्मिक यात्रा में भरपूर एक्शन, इमोशन और विशाल स्टारकास्ट की झलक देखने को मिली है।

ट्रेलर की शुरुआत एक छोटे लड़के से होती है, जो ईश्वर के अस्तित्व को नकारता है और अपने समुदाय की रक्षा करने का संकल्प लेता है। यही लड़का आगे चलकर ‘कन्नप्पा’ बनता है। एक ऐसा शिव भक्त, जिसकी भक्ति मिसाल बन जाती है। ट्रेलर यह स्पष्ट करता है कि फिल्म सिर्फ एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि मानवीय परिवर्तन और आध्यात्मिक उत्थान की कहानी है।

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनका दिव्य रूप और संवाद अद्भुत प्रभाव छोड़ते हैं। यह पहली बार है जब अक्षय कुमार दक्षिण भारतीय पौराणिक कथा में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में प्रभास 'रुद्र' के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जो कन्नप्पा को भक्ति के मार्ग पर ले जाते हैं।

फिल्म में मोहनलाल, मोहन बाबू, काजल अग्रवाल, शरत कुमार, ब्रह्मानंदम, मधुबाला और कई अन्य बड़े चेहरे भी इसमें दिखाई देंगे। फिल्म में कुल 27 कलाकारों का जमावड़ा है, जो इसे एक भव्य मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट बनाता है। ट्रेलर में शानदार वीएफएक्स और लोकेशन का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। महादेव के दर्शन, मंदिर की गूंजती घंटियाँ और युद्ध के दृश्यों में तकनीकी उत्कृष्टता साफ दिखाई देती है। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और इसके मेकर्स को उम्मीद है कि यह साल की सबसे बड़ी हिट साबित होगी।

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया