- Hindi News »
- Entertainment »
- Deepika Padukone Got Kajol Support Said I Never Worked 20 30 Hours
दीपिका पादुकोण को मिला काजोल का साथ, बोलीं- मैंने कभी 20-30 घंटे काम नहीं किया
काजोल ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटों को लेकर चल रही चर्चा पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी 20 या 30 घंटे लगातार काम नहीं किया और हमेशा काम और निजी जिंदगी में संतुलन बनाए रखा।
- Written By: सोनाली झा

दीपिका पादुकोण को मिला काजोल का साथ
मुंबई: अभिनेत्री काजोल ने हाल ही में बॉलीवुड में काम के घंटे को लेकर चल रही बहस पर अपनी स्पष्ट राय दी है। ये बहस उस समय शुरू हुई जब दीपिका पादुकोण के बारे में खबरें आईं कि उन्होंने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ को इसलिए छोड़ा क्योंकि वे 8 घंटे से अधिक की शिफ्ट में काम नहीं करना चाहती थीं।
काजोल ने इस मामले पर पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने हमेशा काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखा और कभी भी लंबी शिफ्ट्स में काम करने को अपनी प्राथमिकता नहीं बनाया। काजोल ने कहा कि मैं शुरू से ही स्पष्ट थी कि मैं कितने घंटे काम करूंगी। मैंने कभी एक समय पर चार फिल्में नहीं कीं, न ही 20-30 घंटे की शिफ्ट की। मैं एक फिल्म खत्म करती थी, फिर दूसरी शुरू करती थी।
काजोल ने आगे बताया कि 1990 के दशक में इंडस्ट्री इतनी सहानुभूतिपूर्ण नहीं मानी जाती थी, लेकिन उनके अनुभव सकारात्मक रहे। उन्होंने कहा कि जब उनकी बेटी न्यासा का जन्म हुआ था, तब भी उन्होंने निर्माता-निर्देशकों से साफ कहा था कि वह सीमित समय तक ही काम करेंगी और ज्यादातर लोगों ने इसका सम्मान किया।
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
दीपिका पादुकोण के विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए काजोल ने कहा की मैंने भी वहीं बात कही थी जब न्यासा हुई थी। लेकिन मुझे कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। लोग समझदार थे और समर्थन देने वाले थे। काजोल ने दो फिल्मों के उदाहरण दिए जब उन्हें निजी कारणों से जल्दी सेट छोड़ना पड़ा और पूरी टीम ने सहयोग किया कि ‘यू मी और हम’ इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके पिता अस्पताल में भर्ती थे और न्यासा केवल दो साल की थी। पति अजय देवगन ने सुनिश्चित किया कि काजोल घर और अस्पताल दोनों मैनेज कर सकें।
ये भी पढ़ें- जब कपिल शर्मा ने की थी अपने पापा के मरने की दुआ, जानें पुराना किस्सा
काजोल ने आगे बताया कि ‘फना’ शूटिंग के दौरान भी काजोल के समय को पूरी तरह सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि किसी कॉन्ट्रैक्ट की जरूरत नहीं पड़ी, बस इंसानियत की जरूरत थी। अब काजोल जल्द ही निर्देशक विशाल फुरिया की हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘मां’ में नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग मेरे लिए बहुत खास अनुभव रही है। कहानी भी दमदार है और किरदार भी चुनौतीपूर्ण।
Deepika padukone got kajol support said i never worked 20 30 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत
May 25, 2026 | 07:33 AMमध्य प्रदेश में आज से नौतपा की शुरुआत, 4 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, इन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी
May 25, 2026 | 07:32 AMNEET पेपर लीक मामले में ‘गॉड’ की एंट्री, आरोपी मनीषा हवलदार के घर से मिले NTA के गोपनीय दस्तावेज
May 25, 2026 | 07:20 AMनवभारत संपादकीय: निर्माण से रोजगार तक संकट? भारत को आर्थिक संकट खुद हल करना होगा
May 25, 2026 | 07:18 AMPM Modi Security: PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
May 25, 2026 | 07:15 AMफाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
May 25, 2026 | 07:13 AMPetrol-Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 15 दिनों में चौथी बार तेल का झटका, क्या अभी और बढ़ेंगे रेट?
May 25, 2026 | 07:12 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














