लाइव शो में कनिका कपूर के साथ हुईं गंदी हरकत 
मनोरंजन

लाइव शो में कनिका कपूर के साथ हुईं गंदी हरकत, फैन ने स्टेज पर की जबरदस्ती, वीडियो वायरल

Kanika Kapoor Incident: मेघालय में मे-गोंग फेस्टिवल के दौरान सिंगर कनिका कपूर के साथ बड़ा हादसा हो गया। परफॉर्मेंस के बीच एक फैन सिक्योरिटी तोड़कर स्टेज पर चढ़ आया और कनिका को जबरन उठाने की कोशिश की।

सोनाली झा

Fan Misbehaviour On Kanika Kapoor: मशहूर सिंगर कनिका कपूर के साथ एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। रविवार को मेघालय में आयोजित मे-गोंग फेस्टिवल में परफॉर्मेंस के दौरान उनके साथ एक फैन ने स्टेज पर चढ़कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि कनिका लाइव गाना गा रही हैं और दर्शकों की भीड़ के बीच माहौल काफी उत्साहित है। तभी अचानक एक युवक सिक्योरिटी रिंग तोड़कर सीधे स्टेज पर पहुंच जाता है। वह कनिका के दोनों पैर पकड़कर उन्हें गोद में उठाने की कोशिश करता है, लेकिन सिंगर तुरंत खुद को उससे दूर कर लेती हैं। इसके बावजूद वह फैन बाज नहीं आता और दोबारा कनिका के बेहद करीब जाकर उन्हें हग करने की कोशिश करता है। इतने में सिक्योरिटी गार्ड्स दौड़कर आते हैं और उसे पकड़कर नीचे ले जाते हैं।

फैंस ने की कनिका कपूर की तारीफ

इस अप्रिय घटना के दौरान कनिका थोड़ी घबरा जरूर जाती हैं, लेकिन वह स्थिति को बेहतरीन तरीके से संभालते हुए गाना गाती रहती हैं। उनकी प्रोफेशनलिज्म देखकर कई फैंस ने उनकी तारीफ भी की है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैन का बर्ताव लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा कि अगर हजारों लोगों के बीच भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो सोचिए अकेले में उन्हें कैसा लगता होगा। बच्चों को सम्मान करना सिखाना जरूरी है। वहीं एक अन्य ने कमेंट किया कि कितनी शेमफुल हरकत है! कॉन्सर्ट में शराब अब बंद करवाना जरूरी हो गया है।

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुई बदसलूकी

कुछ यूजर्स ने इस घटना को सिक्योरिटी की बड़ी चूक बताते हुए कहा कि आयोजकों को सिंगर की सुरक्षा को लेकर और सतर्क रहना चाहिए था। इस घटना ने एक बार फिर पब्लिक इवेंट्स और कॉन्सर्ट्स में सेलेब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। हाल के वर्षों में स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान कलाकारों के साथ स्टेज पर चढ़कर बदसलूकी के कई मामले सामने आए हैं, जिससे कलाकारों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। कनिका कपूर के मामले ने इस पर फिर से ध्यान खींचा है कि ऐसे आयोजनों में कड़ी और सख्त सिक्योरिटी क्यों जरूरी है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान