कंगना रनौत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

तापसी पन्नू से लेकर सोनू सूद तक, कंगना रनौत ने सबको सुनाई खरी-खोटी, बोलीं- पहले मेरे जितनी सफलता हासिल करो

Kangana Ranaut Statement: कंगना रनौत ने सोनू सूद, आशुतोष राणा, राखी सावंत और तापसी पन्नू पर तीखा पलटवार किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने से कम सफल लोगों की सलाह नहीं लेंगी।

सोनाली झा

Kangana Ranaut Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। एक बार फिर वह अपने तीखे बयान को लेकर चर्चा में हैं। कंगना ने अभिनेता सोनू सूद, आशुतोष राणा, राखी सावंत और तापसी पन्नू पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह ऐसे लोगों की सलाह या ज्ञान नहीं लेंगी, जिन्हें वह अपने से कम सफल मानती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके माता-पिता और परवरिश पर टिप्पणी करना उन्हें बिल्कुल स्वीकार नहीं है।

कंगना ने अपने बयान में कहा कि कई लोग मीडिया में बने रहने के लिए उनके खिलाफ टिप्पणी करते हैं। उन्होंने आशुतोष राणा के कथित बयान, सोनू सूद की सलाह, राखी सावंत की टिप्पणियों और तापसी पन्नू के बयानों का जिक्र किया। कंगना ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति उनकी जिंदगी में उनकी सफलता का एक प्रतिशत भी हासिल नहीं कर पाया है, तो वह उसका ज्ञान नहीं सुनेंगी।

कंगना रनौत की सलाह

कंगना ने यह भी कहा कि वह केवल ऐसे लोगों की सलाह लेंगी, जिन्हें वह खुद से ज्यादा सम्मानित और सफल मानती हैं। एक्ट्रेस ने अपने बयान में बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वह अपने खिलाफ की गई भद्दी टिप्पणियों और अपने माता-पिता को लेकर कही गई बातों को बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि आलोचना करने वालों को पहले खुद उनके स्तर तक पहुंचकर दिखाना चाहिए।

बाबा रामदेव पर भी साधा निशाना

कंगना रनौत ने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ हुए पुराने विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने उनके खिलाफ टिप्पणी करते हुए सारी मर्यादा लांघ दी थी। दरअसल, कंगना के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी थी और उनकी जिंदगी तथा पुराने बयानों को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। कंगना ने भी बाबा रामदेव की टिप्पणी पर पलटवार किया था।

तापसी पन्नू से पुराना है विवाद

कंगना और तापसी पन्नू के बीच विवाद काफी पुराना है। कंगना पहले तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ तक कह चुकी हैं। हाल ही में तापसी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सोशल मीडिया पर दोनों के बीच बहस होने के बावजूद वह कभी कंगना से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिली हैं। उन्होंने कंगना के बोलने के तरीके को उनकी परवरिश से जोड़कर टिप्पणी की थी।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें