कंगना रनौत और आदित्य धर (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर-2’ की सफलता पर कंगना रनौत ने की जमकर तारीफ, आदित्य धर को बताया सुपरस्टार डायरेक्टर

Dhurandhar 2 Success: कंगना रनौत ने ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर आदित्य धर की जमकर तारीफ की। उन्होंने उन्हें ‘सुपरस्टार डायरेक्टर’ बताते हुए कहा कि फिल्ममेकर्स को भी एक्टर्स जितना सम्मान मिलना चाहिए।

सोनाली झा

Kangana Ranaut Praised Aditya Dhar: 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को जहां दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, वहीं अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए खासतौर पर निर्देशक आदित्य धर की सराहना की।

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘धुरंधर-2’ की सफलता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आदित्य धर अब एक ‘सुपरस्टार डायरेक्टर’ के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड की तरह बॉलीवुड में भी डायरेक्टर्स को वही सम्मान मिलना चाहिए, जो बड़े अभिनेताओं को मिलता है। कंगना के मुताबिक, आदित्य धर ने अपनी मेहनत और विजन से यह मुकाम हासिल किया है।

हॉलीवुड निर्देशकों से की तुलना

अपने बयान में कंगना ने स्टीवन स्पीलबर्ग, क्वेंटिन टारनटिनो और क्रिस्टोफर नोलन जैसे दिग्गज निर्देशकों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जैसे हॉलीवुड में डायरेक्टर्स को असली स्टार माना जाता है, वैसे ही अब भारतीय सिनेमा में भी यह बदलाव आना चाहिए। कंगना का मानना है कि फिल्म की असली ताकत उसके निर्देशक के विजन में होती है।

फिल्ममेकर्स को कम मिलता है सम्मान

कंगना रनौत ने यह भी कहा कि बॉलीवुड में अक्सर एक्टर्स को ज्यादा महत्व दिया जाता है, जबकि फिल्म बनाने में सबसे ज्यादा मेहनत डायरेक्टर्स और तकनीशियनों की होती है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि युवा पीढ़ी फिल्ममेकर बनने के बजाय सिर्फ अभिनेता बनने का सपना देखती है। उनके अनुसार, आदित्य धर जैसे उदाहरण इस सोच को बदल सकते हैं।

धुरंधर-2 की रिकॉर्डतोड़ कमाई और स्टारकास्ट

फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारे नजर आए हैं। फिल्म न सिर्फ कंटेंट के मामले में बल्कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी नए रिकॉर्ड बना रही है। दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। कंगना ने अपने पोस्ट के अंत में कहा कि आदित्य धर की सफलता से अब कई युवा प्रेरित होंगे और फिल्म इंडस्ट्री में नई सोच और नई ऊर्जा के साथ कदम रखेंगे। उन्होंने निर्देशक को सैल्यूट करते हुए कहा कि ऐसे फिल्ममेकर्स ही इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ