-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar 2 Canada Interval Reaction Viral Video
कनाडा में ‘धुरंधर 2’ का जलवा, 4 घंटे की फिल्म ने बदला ट्रेंड, इंटरवल को दर्शकों ने किया एंजॉय
- Written By: सोनाली झा
Dhurandhar 2 ने कनाडा में नया ट्रेंड बना दिया, जहां चार घंटे लंबी फिल्म के लिए पहली बार थिएटर में इंटरवल रखा गया। दर्शकों ने इस ब्रेक को खूब एंजॉय किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कनाडा में ‘धुरंधर 2’ का जलवा (फोटो- सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Canada Screening: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त धमाल मचा रही है। खासकर कनाडा में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, वहां के थिएटर में पहली बार इंटरवल रखा गया, जिसे दर्शकों ने खूब एंजॉय किया।
आमतौर पर कनाडा के सिनेमाघरों में फिल्मों के दौरान इंटरवल नहीं होता, लेकिन लगभग चार घंटे लंबी इस फिल्म को देखते हुए थिएटर चेन ने 15 मिनट का ब्रेक रखने का फैसला लिया। यह अनुभव वहां के दर्शकों के लिए बिल्कुल नया था। इंटरवल मिलते ही लोग अपनी सीटों से उठकर बाहर आए, बातचीत की और इस छोटे से ब्रेक का आनंद लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस अनोखे अनुभव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस पल को कैद करते हुए शेयर किया, जिसमें दर्शक इंटरवल के दौरान हंसते-बतियाते और खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि 20 साल में पहली बार कनाडा के थिएटर में इंटरवल देखने को मिला है। वीडियो पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
धुरंधर 2 का स्टार कास्ट
कई यूजर्स ने कहा कि इंटरवल भारतीय सिनेमा की खास पहचान है, जहां दर्शक कहानी के बीच में थोड़ा ठहरकर उसे महसूस कर सकते हैं। कुछ लोगों ने यह भी याद दिलाया कि पहले 90 और 2000 के दशक में विदेशों में भी बॉलीवुड फिल्मों में इंटरवल हुआ करता था। फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर भी बना रही रिकॉर्ड
19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया। ‘धुरंधर 2’ न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। कनाडा में इंटरवल का यह ट्रेंड फिल्म की लोकप्रियता को और भी खास बना रहा है। फिल्म की दमदार कहानी और सभी कलाकारों की शानदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
धुरंधर 2 का कलेक्शन
धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ जोड़कर अपनी ताकत दिखा दी और साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई। फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ के आसपास की कमाई कर इतिहास रच दिया। दूसरे दिन ‘धुरंधर 2’ ने करीब 78.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का कुल नेट कलेक्शन दो दिनों में 200 करोड़ के करीब पहुंच गया, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ के पार चला गया।
Dhurandhar 2 canada interval reaction viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














