कंगना रनौत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कंगना रनौत ने सदन में विपक्ष पर साधा निशाना, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

Kangana Ranaut Statement: लोकसभा में मंडी सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सदन में हंगामे और महिलाओं के अपमान के मुद्दों पर तीखी टिप्पणियां कीं।

स्नेहा मौर्या

Kangana Ranaut Parliament Speech: लोकसभा के शीतकालीन सत्र में चुनाव सुधार और अन्य मुद्दों पर चर्चा जारी है। इस बीच मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और कहा कि संसद का कामकाज ठीक से नहीं हो पा रहा है। कंगना ने बुधवार को कहा कि विपक्ष हर रोज हंगामा करता है, जिससे नए सांसद अपनी राय रखने से वंचित रह जाते हैं।

कंगना ने अपने भाषण में कहा कि नए सांसद के तौर पर उन्हें चुनाव सुधार पर बोलने का अवसर मिला, लेकिन विपक्ष लगातार समय बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा, “हम यहां जनता की आवाज लेकर आते हैं, लेकिन विपक्ष पहले दिन से तमाशा कर रहा है। कुछ ही दिन सदन की कार्यवाही सामान्य रही, बाकी समय सिर्फ हंगामा होता रहा।”

विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत

सांसद ने कहा कि विपक्ष का व्यवहार बेहद खतरनाक और डरावना है। वेल में उतरकर धमकाना, धक्का-मुक्की करना और हर मुद्दे पर हंगामा करना उनकी आदत बन गई है। कंगना ने आरोप लगाया कि विपक्ष एसआईआर को मुद्दा बनाकर ध्यान भटकाता है, और कल जब एसआईआर पर चर्चा करनी थी, उन्होंने खादी और कपड़ों जैसे मामूली विषयों पर बात करना शुरू कर दिया।

कंगना ने राहुल गांधी पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि विदेशी महिला का हरियाणा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन विपक्ष ने उनकी फोटो संसद में पेश की। कंगना ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं और बेटियों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जैसे गैस कनेक्शन, शौचालय और अन्य लाभकारी परियोजनाएं।

‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस को दिलाया याद

सांसद ने वोट चोरी और ईवीएम विवाद पर भी टिप्पणी की। उन्होंने याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस, जिसमें राज नारायण ने इंदिरा गांधी पर चुनावों में धांधली के आरोप लगाए थे और साबित भी किया था। कंगना ने कहा कि विपक्ष अब उसी की याद दिलाने के बजाय ईवीएम हैक होने के आरोप लगा रहा है। फिलहाल अब कंगना रनौत की यह टिप्पणी सोशल मीडिया और मीडिया हेडलाइंस में तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही सांसद ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद केवल संसद के कामकाज को सुचारु बनाए रखना और जनता की आवाज को मजबूत करना है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान