कंगना रनौत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जिस फिल्म से मिली इंडस्ट्री में पहचान, उसी ने कर दिया बर्बाद, जानें कंगना रनौत की संघर्ष की अनसुनी कहानी

Kangana Ranaut Birthday: कंगना रनौत को फिल्म ‘फैशन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला, लेकिन इस किरदार ने उन्हें मानसिक तनाव में डाल दिया था। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानें उनके संघर्ष की अनसुनी कहानी।

स्नेहा मौर्या

Kangana Ranaut Struggle Story: बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत आज सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक सक्रिय सांसद के रूप में भी जानी जाती हैं। हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई तक का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और हिम्मत की मिसाल है। 23 मार्च को उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म फैशन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसने उन्हें पहचान भी दिलाई और अंदर से झकझोर भी दिया। तो चलिए जानते हैं...

कंगना रनौत ने छोटे रोल से बनाई पहचान

दरअसल, कंगना शुरुआत में ‘फैशन’ फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं, क्योंकि इसमें उनका रोल अपेक्षाकृत छोटा था। गैंगस्टर से मिली सफलता के बाद वह लीड रोल करना चाहती थीं, लेकिन उस समय उन्हें वैसी स्क्रिप्ट्स नहीं मिल रही थीं। ऐसे में मजबूरी में उन्होंने इस फिल्म के लिए हां कर दी, जो आगे चलकर उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

‘सोनाली’ का किरदार बना चुनौती

फिल्म में कंगना रनौत ने ‘सोनाली’ नाम की एक ऐसी मॉडल का किरदार निभाया, जो नशे की गिरफ्त में होती है और अपने करियर में संघर्ष कर रही होती है। यह किरदार उनके लिए सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव बन गया। कंगना ने खुद बताया था कि इस भूमिका में उतरना उनके लिए बेहद डरावना था, क्योंकि उस समय वह खुद भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं।

किरदार में ढलने के लिए की गहरी तैयारी

‘सोनाली’ के किरदार को असली बनाने के लिए कंगना ने नशे के आदी लोगों से मुलाकात की और उनके व्यवहार को समझा। फिल्म के कई सीन, खासकर रैंप वॉक में गिरने वाला सीन, उन्होंने घंटों रिहर्सल के बाद परफेक्ट किया।निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी माना था कि कंगना ने इस किरदार के दर्द और डिप्रेशन को इतनी गंभीरता से लिया कि वह सेट पर भी अक्सर चुप और उदास रहती थीं।

डिप्रेशन और दबाव का असर

इस फिल्म के दौरान कंगना मानसिक दबाव और घुटन का सामना कर रही थीं। किरदार की गहराई और इंडस्ट्री के अनुभवों ने उन पर गहरा असर डाला। हालांकि, फिल्म के रिलीज के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि उन्होंने इस किरदार के जरिए फैशन इंडस्ट्री के कई पहलुओं को उजागर किया। हालांकि, ‘फैशन’ के लिए कंगना रनौत को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी। इस सम्मान के बाद उन्हें इंडस्ट्री में नई पहचान मिली और बड़े प्रोजेक्ट्स के दरवाजे खुले।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप