काम्या पंजाबी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

24 घंटे एक्टिंग करती थीं काम्या पंजाबी, घर में होती थी मारपीट, बाहर चेहरे पर मेकअप से छिपाती थीं चोट के निशान

Kamya Punjabi Divorce: काम्या पंजाबी ने सिद्धार्थ कन्नन के इंटरव्यू में पहली शादी के दौरान घरेलू हिंसा झेलने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह मेकअप से चेहरे के चोट के निशान छिपाकर काम पर जाती थीं।

सोनाली झा

Kamya Punjabi Domestic Violence: टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। अब उन्होंने अपनी पहली शादी और उस दौरान झेले मुश्किल हालात को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में काम्या ने बताया कि वह घरेलू हिंसा का सामना कर चुकी हैं। एक वक्त ऐसा था जब उन्हें चेहरे पर लगी चोट के निशान छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लेना पड़ता था।

काम्या ने बताया कि उन्होंने 25 साल की उम्र में बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, उस समय भी उनके रिश्ते में काफी परेशानियां थीं और अक्सर झगड़े होते थे। उनके माता-पिता ने भी उन्हें इस रिश्ते को लेकर समझाया था, लेकिन काम्या अपने पहले प्यार को छोड़ना नहीं चाहती थीं।

मेकअप से छिपाती थीं मारपीट के निशान

काम्या ने बताया कि शादी के दौरान उन्हें घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा। कई बार चेहरे पर चोट के निशान छिपाकर उन्हें काम पर जाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि एक अवॉर्ड फंक्शन में भी वह चेहरे के निशान मेकअप से छिपाकर पहुंची थीं। काम्या के मुताबिक, बाहर से वह सामान्य नजर आती थीं, लेकिन अंदर से बेहद परेशान थीं। वह कई बार बाथरूम में खुद को बंद करके घंटों रोती थीं।

काम छोड़ने का भी बनाया गया दबाव

काम्या ने बताया कि उनके पति चाहते थे कि वह एक्टिंग छोड़ दें, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उनके काम, कपड़ों और साथ रहने वाले लोगों को लेकर भी उनसे लगातार सवाल किए जाते थे। बार-बार आने वाली फोन कॉल और पूछताछ से वह इतनी परेशान हो गई थीं कि एक बार गुस्से में अपना फोन तक तोड़ दिया था।

बेटी को रोते देखा तो छोड़ दिया घर

काम्या ने बताया कि उनकी बेटी ने एक दिन दोनों को लड़ते हुए देख लिया और रोने लगी। इसी घटना के बाद उन्होंने तय किया कि अब वह ऐसे माहौल में नहीं रहेंगी। उन्होंने सामान पैक किया और घर छोड़ दिया। कुछ समय तक उनके कपड़े कार में रहे और उन्होंने दोस्तों के घर पर भी रातें बिताईं। काम्या के मुताबिक, घर से निकलने के बाद उन्हें पहली बार खुलकर सांस लेने जैसा महसूस हुआ।

तलाक के समय नहीं मांगी एलिमनी

काम्या पंजाबी ने बताया कि तलाक के दौरान उन्होंने एलिमनी नहीं मांगी और अपनी बेटी की जिम्मेदारी खुद उठाने का फैसला किया। जिस कंपनी में उन्होंने निवेश किया था, उसमें अपना हिस्सा भी छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी चीज की मांग किए शांति से इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहती थीं।

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार