ठग लाइफ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'देश पहले आता है, आर्ट इंतजार कर सकती है', भारत-पाक तनाव के बीच कमल हासन ने Thug Life का ऑडियो लॉन्च किया पोस्टपोन

भारत और पाकिस्तान के बीच इस वक्त तनाव बढ़ता ही जा रहा है और दोनों देशों के बीच जंग भी छिड़ चुकी है। वहीं ऐसी हालात को देखकर कमल हासन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ठग लाइफ के ऑडियो लॉन्च को पोस्टपोन कर दिया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव का माहौल है। इसी के चलते सुपरस्टार कमल हासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ऑडियो लॉन्च इवेंट, जो 16 मई को चेन्नई में आयोजित होने वाला था। लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। कमल हासन ने शुक्रवार को एक आधिकारिक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी और इस फैसले की वजह भी साझा की।

दरअसल, कमल हासन ने अपने स्टेटमेंट में लिखा कि "देश पहले आता है, आर्ट इंतजार कर सकती है। वर्तमान हालातों को देखते हुए, जब हमारे सैनिक देश की सीमा पर साहस और समर्पण के साथ डटे हुए हैं, तब यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि एकजुटता दिखाने का समय है।"

ठग लाइफ का ऑडियो लॉन्च हुआ पोस्टपोन उन्होंने आगे कहा कि फिल्म के ऑडियो लॉन्च को "हाई अलर्ट और सरहद की संवेदनशील स्थिति को ध्यान में रखते हुए "रीशेड्यूल किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की नई तारीख जल्द ही सही समय आने पर घोषित की जाएगी। कमल हासन का यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा पाकिस्तान और POK में किए गए जवाबी एक्शन 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद लिया गया है। भारत के इस सख्त कदम के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है और सीमाओं पर हालात गंभीर बने हुए हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'ठग लाइफ', मणिरत्नम के निर्देशन में बनी एक पैन इंडिया फिल्म है, जो 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसके जरिए कमल हासन और मणिरत्नम 36 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों की सुपरहिट फिल्म ‘नायकन’ 1987 में आई थी।

फिल्म के स्टारकास्ट

अगर इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो ‘ठग लाइफ’ में कमल हासन के साथ-साथ तृषा कृष्णन, सिलंबरासन, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ जैसे कई दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऑडियो लॉन्च का टलना फैंस को थोड़ा निराश कर सकता है, लेकिन कमल हासन के इस संवेदनशील फैसले की सराहना भी हो रही है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन