कमल हासन को भारी पड़ी कन्नड़ भाषा पर टिप्पणी, ठग लाइफ की रिलीज पर लग सकती है रोक 
मनोरंजन

कन्नड़ भाषा पर टिप्पणी कमल हासन को पड़ी भारी, ठग लाइफ की रिलीज पर लग सकती है रोक

कन्नड़ भाषा पर बयान कमल हासन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है, उनकी फिल्म ठग लाइफ के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा है 30 मई तक हर हाल में माफी मांगें, नहीं तो फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे।

अनिल सिंह

साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कमल हासन के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं, उनकी फिल्म ठग लाइफ की रिलीज पर रोक लगने का खतरा मंडरा रहा है। कमल हासन ने कन्नड़ भाषा को लेकर टिप्पणी कर दी थी। उस टिप्पणी के बाद कर्नाटक में बवाल मच गया था। अब कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से आदेश जारी किया गया है कि कमल हासन को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनकी फिल्म ठग लाइफ को कर्नाटक में रिलीज होने नहीं दिया जाएगा। कन्नड़ संगठनों ने कमल हासन के बयान के बाद फिल्म ठग लाइफ पर बैन लगाने की मांग की थी।

कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म को लेकर विवाद हो रहा है। फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग कर्नाटक में की गई है। दरअसल फिल्म में कोई विवादित सीन नहीं है। यह सब कुछ कमल हासन की एक टिप्पणी की वजह से हो रहा है। आइए जानते हैं कमल हासन ने क्या कहा था?

कन्नड़ भाषा को लेकर कमल हासन ने क्या कहा था

ठग लाइफ के ऑडियो लॉन्च के दौरान कमल हासन ने कहा था, तमिल भाषा ने कन्नड़ भाषा को जन्म दिया है। उनके कहने का तात्पर्य यह था कि कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी है। कमल हासन के बयान के बाद कर्नाटक में उनकी इस टिप्पणी पर जोरदार विरोध शुरू हो गया। कई कन्नड़ संगठनों ने कमल हासन की टिप्पणी का विरोध किया। तो वहीं अब कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से आदेश दिया गया है कि कमल हासन को 30 मई के पहले सार्वजनिक तौर पर इस मामले में माफी मांगनी होगी। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी फिल्म को कर्नाटक में रिलीज होने नहीं दिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप