ठग लाइफ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सुप्रीम कोर्ट ने कमल हासन की 'ठग लाइफ' की तत्काल सुनवाई को किया खारिज, जानें क्या है पूरा मामला

कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को देशभर में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, लेकिन फिल्म अब तक विवादों में घिरी है। एक्टर के वकील ने तत्काल सुनवाई की मांग की। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: जाने-माने अभिनेता कमल हासन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ठग लाइफ' 5 जून को देशभर में रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसके साथ ही यह फिल्म विवादों में भी घिर गई है। खासकर कर्नाटक में इसे लेकर माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। वजह बना है कमल हासन का एक बयान, जिसे कन्नड़ भाषा और क्षेत्रीय अस्मिता से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, 'ठग लाइफ' की रिलीज से पहले कमल हासन ने एक सार्वजनिक मंच पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “कन्नड़ भाषा, तमिल से निकली है।” इस बयान को लेकर कर्नाटक में विरोध शुरू हो गया। लोगों ने इसे कन्नड़ संस्कृति और भाषा का अपमान मानते हुए जोरदार विरोध किया। इसके चलते कर्नाटक के सिनेमाघरों में 'ठग लाइफ' की स्क्रीनिंग रोक दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका 

इस मामले ने तब और तूल पकड़ा जब कर्नाटक थिएटर एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में दावा किया गया कि फिल्म की स्क्रीनिंग के खिलाफ कुछ असामाजिक तत्वों ने धमकियां दी हैं, जिनमें थिएटर में आग लगाने तक की चेतावनी दी गई है। एसोसिएशन ने कोर्ट से गुहार लगाई कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

कोर्ट ने तत्काल सुनवाई को खारिज करते हुए कही ये बात

सोमवार को जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने मामले पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता के वकील ने आगजनी की आशंका जताते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की। हालांकि, कोर्ट ने तत्काल सुनवाई की याचिका को खारिज करते हुए कहा, “अगर थिएटर में आगजनी का डर है, तो फायर सेफ्टी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।” कोर्ट ने यह भी सलाह दी कि याचिकाकर्ता पहले हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं। जब वकील ने बताया कि हाई कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली, तब सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की बात कही।

इस पूरे विवाद के केंद्र में कमल हासन का बयान है, जिस पर कर्नाटक हाई कोर्ट भी पहले उन्हें माफी मांगने को कह चुका है। फिलहाल 'ठग लाइफ' को कर्नाटक में रिलीज किए जाने की कोई स्पष्ट स्थिति नहीं है। हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज