कमल हासन को बेटी श्रुति हासन ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

कमल हासन को बेटी श्रुति हासन ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोलीं 'आप एक रेयर डायमंड हैं'

Kamal Haasan Birthday: श्रुति हासन ने पापा कमल हासन को बर्थडे विश किया है। उन्होंने जिम से एक फोटो शेयर की है। श्रुति ने पापा के लिए खास नोट लिखा है।

निक्की राय

मुंबई: सुपरस्टार कमल हासन गुरुवार को 70 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बेटी श्रुति हासन ने उनके लिए एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने डैड के लिए एक इमोशनल मैसेज शेयर किया। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने अपने पिता के साथ अपनी एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर शेयर की। उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बेटी ने लिखा कमल हासन के लिए इमोशनल मैसेज

श्रुति हासन ने एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर जिम की है और इस तस्वीर में एक्टर कमल हासन को ट्रैक सूट पहने देखा जा सकता है, जबकि श्रुति ने जैकेट पहनी हुई थी जिसे उन्होंने ट्राउजर के साथ पहना था। तस्वीर में दोनों ही पीछे से पोज करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो पा @ikamalhaasan..आप एक दुर्लभ व्यक्ति हैं और आपके साथ चलना मेरे जीवन में सबसे पसंदीदा कामों में से एक है - आपके कई और जन्मदिन हों और आपके सभी जादुई सपने सच होते हुए देखें.. आपसे बहुत प्यार करती हूँ पा"

इन भाषाओं में काम कर चुके हैं कमल

कमल हासन ने तमिल, मलयालम, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में काम किया है। भारतीय सिनेमा के सबसे महान और सबसे सम्मानित अभिनेताओं में से एक माने जाने वाले कमल हासन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, नौ तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, चार नंदी पुरस्कार, एक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें 1984 में कलईमामणि पुरस्कार, 1990 में पद्म श्री, 2014 में पद्म भूषण और 2016 में ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स (शेवेलियर) से सम्मानित किया गया। यह भी देखें-बेली डांस सीख रही हैं मालती मैरी, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी की फोटो हुई वायरल

इस फिल्म से मचाने वाले हैं धमाल

कमल हासन मणिरत्नम के साथ अपनी आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' की रिलीज के लिए तैयार हैं। हाल ही में, मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'ठग लाइफ' के निर्माताओं ने कमल के फैंस के लिए एक रिटर्न गिफ्ट के रूप में "ठग्स" के मच अवेटेड फर्स्ट लुक को रिलीज किया। मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में, फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने सभी को इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट