जया बच्चन और काजोल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Kajol ने तोड़ी चुप्पी, पैपराजी पर भड़कने और जया बच्चन से तुलना पर दिया जवाब

सोशल मीडिया पर काजोल को रूड और गुस्सैल बताया गया है और इसकी वजह पैपराजी के साथ उनका खराब बिहेवियर है। यहां तक, उनकी तुलना जया बच्चन से भी की गई है। अब हाल ही में उन्होंने इस बारे में रिएक्शन दिया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस काजोल अक्सर अपने दमदार अभिनय और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, कुछ दिनों में वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने पैपराजी के साथ व्यवहार को लेकर सुर्खियों में रही हैं। सोशल मीडिया पर कई बार काजोल को रूड और गुस्सैल बताया गया है, यहां तक कि उनकी तुलना जया बच्चन से भी की गई है, जो अक्सर पैपराजी पर नाराज होती देखी गई हैं।

दरअसल, अब काजोल ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है। हाल ही में मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आखिर क्यों वह कई बार मीडिया से उलझती नजर आती हैं।

काजोल ने पैपराजी पर भड़कने को लेकर की बात

उन्होंने कहा, "ठीक है, अगर आपको लगता है कि मैं डरावनी हूं, तो प्लीज जाकर मेरी अपकमिंग फिल्म 'मां' देखिए। मुझे लगता है कि आजकल सबकुछ वीडियो और पैपराजी पर निर्भर हो गया है। वे इंतजार करते हैं कि आप कुछ कहें। वे आपको उकसाते हैं, जब तक आप कोई प्रतिक्रिया न दें, तब तक पीछा नहीं छोड़ते।"

काजोल ने आगे कहा कि वह कभी भी चिल्लाकर बात नहीं करतीं, लेकिन अगर ज़रूरत हो तो उन्हें कहना पड़ता है, “दोस्तों, जरा शांत हो जाओ।” उनके मुताबिक, एक अच्छी तस्वीर लेने के लिए ज़रूरी नहीं कि कैमरे के सामने कोई चिल्लाए या तमाशा हो। आजकल सिर्फ फोटो क्लिक करना ही नहीं, बल्कि रिएक्शन लेना ज़्यादा अहम हो गया है, जिससे नेगेटिव टैगलाइन बनाई जा सके।

काजोल ने यह भी कहा कि उन्हें जानबूझकर विवादित बयान देने या गुस्से में आने के लिए उकसाया जाता है, ताकि कोई वायरल क्लिप मिल जाए। उनका मानना है कि सेलेब्स के साथ भी सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल पहली बार एक हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी फिल्म मां 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्माण उनके पति अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि यह पहली बार है जब काजोल किसी हॉरर रोल में नजर आएंगी।

MLC Election काउंटिंग LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी