काजोल की फिल्म मां (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

काजोल की ‘मां’ थिएटर के बाद ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें कहां और कब होगी रिलीज?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कालोज की फिल्म मां इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, लेकिन अब फिल्म थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज हो जा रही है, तो चलिए जानते हैं कब और कहां दस्तक देगी।

स्नेहा मौर्या

Maa Ott Release:  बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘मां’ ने थिएटर्स में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। यह एक सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसे 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और इसकी कहानी, सस्पेंस और काजोल की दमदार एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। दरअसल, रोनित रॉय और काजोल के लीड रोल वाली इस फिल्म ने दर्शकों को डराने के साथ-साथ बांधकर भी रखा। अब फैंस बेसब्री से इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होगी काजोल की ‘मां’

फिल्म अब भी कुछ सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन इसके ओटीटी पर रिलीज होने की चर्चा जोरों पर है। आमतौर पर किसी भी फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने में 6 से 8 हफ्ते का समय लगता है। उसी हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘मां’ अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में ओटीटी पर स्ट्रीम की जा सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने पहले ही खरीद लिए थे। यानी जब भी यह फिल्म ओटीटी पर आएगी, तो Netflix पर ही स्ट्रीम होगी।

फिल्म का टोटल कलेक्शन

फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं और अभी तक इसने 35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। इस लिहाज से फिल्म ने अभी तक अपनी लागत पूरी नहीं की है। हालांकि कंटेंट और परफॉर्मेंस के लिहाज से इसे एक एवरेज मूवी माना जा रहा है।

फिल्म की कहानी, डायरेक्शन और काजोल-रोनित की परफॉर्मेंस की तारीफ जरूर हो रही है, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म को और बेहतर प्रदर्शन की जरूरत थी। इन सबके बीच अगर फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो मां के काजोल, रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, और खेरिन शर्मा ने अहम भूमिका निभाई हैं। साथ ही इस फिल्म का निर्देशन विशाल फूरिया ने किया है।

ऐसे में अब देखना होगा कि ओटीटी पर रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से कितना रिस्पॉन्स मिलता है। अगर आपने अब तक 'मां' नहीं देखी है, तो अगस्त में नेटफ्लिक्स पर इसे जरूर देख सकते हैं।

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा