फर्जी सोनू निगम निकला बिहार का वकील, अब कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

सोनू निगम को पिछले कुछ दिनों पहले काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनके नाम से फर्जी एक्स अकाउंट बनाकर एक शख्स लोगों को भम्रित कर रहा था, लेकिन अब कोर्ट ने उसका खुलासा कर दिया है।
sonu nigam
सोनू निगम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sonu Nigam: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम अपनी मधुर आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों पहले एक गलत पहचान के भ्रम में फंस गए थे। दरअसल, एक वकील सोनू निगम सिंह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर सिर्फ ‘सोनू निगम’ नाम से पोस्ट कर रहा था। इसके चलते लोगों को लगा कि ये सिंगर हैं।

हालांकि, इस वकील ने कई विवादित और भ्रामक पोस्ट शेयर किए, जिससे गायक सोनू निगम को आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इसके बाद सोनू निगम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

फर्जी सोनू निगम को कोर्ट ने दिया आदेश

ऐसे में अब कोर्ट ने गायक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए वकील सोनू निगम सिंह को आदेश दिया है कि वह सोशल मीडिया पर अपना पूरा नाम इस्तेमाल करें और अपनी पहचान स्पष्ट करें, ताकि कोई भ्रम की स्थिति न रहे। कोर्ट को बताया गया कि वकील बिहार से हैं और उन्होंने जानबूझकर अपनी पहचान छिपाते हुए गायक के नाम का गलत फायदा उठाया। इससे उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी और कई मशहूर हस्तियों ने भी उसे फॉलो किया।

वकील ने शेयर किया था भ्रमित पोस्ट

वकील ने हाल ही में कन्नड़ भाषा विवाद के दौरान एक विवादास्पद पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या को टैग करते हुए कन्नड़ फिल्मों को हिंदी में डब न करने की बात कही। इस पोस्ट के कारण लोगों ने गायक सोनू निगम को ट्रोल करना शुरू कर दिया, जबकि गायक 2017 से X पर सक्रिय ही नहीं हैं, और फिलहाल सिर्फ इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं।

सोनू निगम के वकील हीरेन कामोद ने कोर्ट में कहा, “लोगों को लग रहा है कि ये सिंगर सोनू निगम हैं और इसलिए उन्हें नफरत भरे संदेश मिल रहे हैं।” कोर्ट में पेश हुई रिपोर्ट के अनुसार, वकील ने कई सांप्रदायिक पोस्ट भी शेयर की थीं और 90 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स बना लिए थे।

फिलहाल अब जस्टिस आरआई चगला ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए फैसला दिया कि अब वकील को अपना पूरा नाम उपयोग करना होगा ताकि गायक सोनू निगम को कोई नुकसान न हो और लोगों में भ्रम की स्थिति न बने।

Navbharat Live
navbharatlive.com