दुर्गा पूजा की तैयारियों में व्यस्त काजोल 
मनोरंजन

Kajol on Durga Puja: दुर्गा पूजा की तैयारियों में व्यस्त काजोल, महालया पर शेयर किया खास वीडियो

Kajol celebrates Mahalaya: काजोल इन दिनों दुर्गा पूजा की तैयारियों में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने महालया के मौके पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सिल्क साड़ी में नजर आ रही हैं।

सोनाली झा

Kajol is busy preparing for Durga Puja: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को खूबसूरती से बैलेंस कर रही हैं। जहां हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ सीजन 2 रिलीज हुई है और दर्शकों को पसंद भी आ रही है, वहीं दूसरी ओर वह दुर्गा पूजा की तैयारियों में भी व्यस्त हैं। इतना ही नहीं वह हर साल दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाती हैं।

काजोल अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो अक्सर शेयर है। ऐसे में एक्ट्रेस ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत मोनोक्रोमैटिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह सिल्क की साड़ी में नजर आ रही हैं। वीडियो में पहले वह कैमरे की ओर पोज देती दिखती हैं, लेकिन तुरंत ही कैमरे से मुंह फेर लेती हैं। इस दौरान उनकी सादगी और ग्रेस ने फैंस का दिल जीत लिया। वीडियो शेयर करते हुए काजोल ने लिखा कि सभी को महालया की हार्दिक शुभकामनाएं, साड़ी का सीजन वापस आ गया है।

क्या है महालया का महत्व

महालया, देवी पक्ष की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन से मां दुर्गा के आगमन की आधिकारिक शुरुआत होती है। इसे बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। पश्चिम बंगाल में महालया पर ‘महिषासुर मर्दिनी’ कार्यक्रम का प्रसारण बेहद खास परंपरा है, जिसमें देवी दुर्गा का आह्वान किया जाता है। इस दिन मूर्तिकार भी ‘चोखू दान’ की रस्म निभाते हैं, जिसमें देवी दुर्गा की प्रतिमा की आंखें बनाई जाती हैं।

वर्क फ्रंट पर काजोल

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल इस समय ‘द ट्रायल सीजन 2' में नोयोनिका सेनगुप्ता की भूमिका में नजर आ रही हैं। रिलीज से पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि किसी भी किरदार को गहराई से निभाने के लिए एक अच्छे निर्देशक, शानदार सह-कलाकार और सही दृष्टिकोण की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि हर इंसान अपनी खामियों के बावजूद एक संपूर्ण इंसान होता है और यही चीज उन्हें अपने किरदारों से जोड़ती है। बता दें कि बिग बॉस 19 का एक नया प्रोमो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में, 'द ट्रायल' के एक्टर्स काजोल और जीशु सेनगुप्ता बिग बॉस 19 में धमाकेदार एंट्री करते नजर आ रहे हैं।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन