मेकर्स को मिली नई दयाबेन, जल्द होगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एंट्री  
मनोरंजन

दयाबेन की खोज हुई खत्म, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नई एक्ट्रेस की होगी एंट्री!

New Dayaben: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी की वापसी नहीं होगी यह कंफर्म हो गया था, लेकिन अब खबर यह है कि दयाबेन के किरदार के लिए नई एक्ट्रेस को ढूंढ लिया गया है।

अनिल सिंह

New Dayaben in Taarak Mehta Ka Oolta Chashma: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का सबसे चर्चित शो है। इस शो में जेठालाल और दयाबेन के किरदार को जबरदस्त शोहरत मिली थी। काफी समय से शो बिना दयाबेन के किरदार के ही चल रहा है। कई बार ऐसी खबर आई की नई एक्ट्रेस इस किरदार के लिए चुन ली गई है, लेकिन हमेशा असित मोदी की तरफ से उन खबरों का खंडन किया गया। अब एक बार फिर यह दावा किया जा रहा है कि शो के लिए नई दयाबेन को ढूंढ लिया गया है। आइए जानते हैं इस बार किस नाम की चर्चा हो रही है।

टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन की वापसी का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ समय पहले काजल पिसल का नाम सामने आया था और कहा यह गया कि उन्हें दयाबेन के किरदार के लिए चुन लिया गया है। हालांकि बाद में असित मोदी ने उस खबर का खंडन किया। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था मुझे नहीं पता यह अफवाह कौन फैला रहा है। मैं तो यह भी नहीं जानता की काजल पिसल कौन हैं। मैं उनसे कभी मिला नहीं हूं। इससे पहले भी कई अभिनेत्री के नाम लिए गए, जिनके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। जबकि न्यूज़ 18 को दिए गए इंटरव्यू में असित मोदी ने बताया था की दयाबेन की वापसी शो में होने वाली ही नहीं है।

अब एक बार फिर यह कहा जा रहा है कि दयाबेन के किरदार के लिए नई एक्ट्रेस को चुन लिया गया है। वह शूटिंग में हिस्सा भी ले रही हैं और जल्दी दयाबेन का किरदार तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आएगा। हालांकि इस बार किसी एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट में भले ही दयाबेन के किरदार की वापसी और नई एक्ट्रेस के चुने जाने की खबर तेजी से चल रही है, लेकिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स की तरफ से अभी इस तरह का कोई भी बयान सामने नहीं आया है और उन्होंने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान