जॉन अब्राहम और केके मेनन (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'नगरवाला' में पहली बार साथ आएंगे जॉन अब्राहम और केके मेनन, 1971 के सबसे बड़े रहस्य से उठेगा पर्दा

John Abraham Upcoming Film: जॉन अब्राहम और केके मेनन पहली बार फिल्म 'नगरवाला' में साथ नजर आएंगे। 1971 के चर्चित नगरवाला घोटाले पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग 9 अक्टूबर से दिल्ली में शुरू होगी।

सोनाली झा

John Abraham Nagarwala Shooting: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी पिछली फिल्म 'द डिप्लोमैट' की सफलता के बाद एक और दमदार प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी कर रहे हैं। इन दिनों जहां वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फोर्स 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं अब उनकी नई फिल्म 'नगरवाला' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

'नगरवाला' में पहली बार जॉन अब्राहम और केके मेनन की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। दोनों कलाकार 1971 के चर्चित और रहस्यमयी नगरवाला घोटाले पर आधारित इस फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक शिवम नायर के निर्देशन में बनने वाली 'नगरवाला' की शूटिंग 9 अक्टूबर से दिल्ली में शुरू होगी। फिल्म की कहानी पूरी तरह दिल्ली पर आधारित है, इसलिए मेकर्स ने इसे वास्तविक लोकेशंस पर शूट करने का फैसला किया है।

द डिप्लोमैट का कारोबार

'नगरवाला' का निर्माण तनुज गर्ग, अतुल कस्बेकर और जॉन अब्राहम मिलकर कर रहे हैं। खास बात यह है कि शिवम नायर और जॉन अब्राहम इससे पहले 'द डिप्लोमैट' जैसी सफल फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। वास्तविक घटना पर आधारित उस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और उसने दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।

1971 के सबसे चर्चित रहस्य पर आधारित होगी कहानी

'नगरवाला' की कहानी 1971 में सामने आए उस चर्चित नगरवाला घोटाले पर आधारित होगी, जिसे भारत के सबसे रहस्यमयी मामलों में से एक माना जाता है। इस केस ने उस समय देशभर में सनसनी मचा दी थी और आज भी इससे जुड़े कई सवाल अनसुलझे माने जाते हैं। फिल्म में इसी रहस्य को सिनेमाई अंदाज में पर्दे पर पेश किया जाएगा।

फोर्स 3 में भी नजर आएंगे जॉन अब्राहम

'नगरवाला' के अलावा जॉन अब्राहम अपनी एक्शन फ्रेंचाइजी 'फोर्स 3' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर एसीपी यशवर्धन सिंह के किरदार में दिखाई देंगे। भाव धूलिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और तान्या मानिकतला भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'फोर्स 3' 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। अब जॉन अब्राहम की 'नगरवाला' से दर्शकों को एक और दमदार, रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्म की उम्मीद है।

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज