Photo- Instagram  
मनोरंजन

दिल्ली में इस दिन होगा जस्टिन बीबर का कंसर्ट, अभी से इस दिन को कर ले बुक

संदीप पांडे

मुंबई : पॉप स्टार (Popstar) जस्टिन बीबर (Justin Bieber) अपने ‘जस्टिस वर्ल्ड टूर' (Justice World Tour) के तहत 18 अक्टूबर को नई दिल्ली आएंगे। ‘बुक माई शो' और ‘एईजी प्रेजेंट्स एशिया' के प्रवर्तकों ने मंगलवार को यह घोषणा की। ‘बेबी', ‘सॉरी', ‘गोस्ट' और ‘लोनली' जैसे गानों के लिए प्रसिद्ध कनाडा के गायक मई, 2022 से मार्च, 2023 तक 30 से अधिक देशों की यात्रा के दौरान 125 से अधिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगे। जस्टिन बीबर नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संगीत प्रस्तुति देंगे।

इस समारोह के टिकट की बिक्री चार जून से बुक माई शो पर शुरू होगी। टिकट की कीमत 4,000 रुपये से शुरू होगी। जस्टिन बीबर अपने इस टूर के तहत ब्रिटेन, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में प्रस्तुतियां देंगे। ऑनलाइन मूवी और इवेंट्स टिकट ब्रांड 'बुक माई शो' ने अपने ट्विटर हैंडल से जस्टिन बीबर के कंसर्ट को शेयर कर जानकारी दी बुक माई शो ने अपने कैप्शन में लिखा, 'बीबर फीवर इनकमिंग हम साल की सबसे बड़ी घोषणा के साथ यहां हैं। अपनी सभी अक्टूबर योजनाओं को रद्द करें और दिल्ली में हमसे जुड़ें। जस्टिन बीबर' 

गौरतलब है कि जस्टिन बीबर दूसरी बार भारत आ रहे है इससे पहले वो साल 2017 में आए थे जस्टिन बीबर ग्रैमी अवॉर्ड भी हासिल कर चुके है (एजेंसी)

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक