जूनियर एनटीआर (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

8 साल की उम्र में शुरू हुआ सफर, 13 की उम्र में मिला नेशनल अवॉर्ड, ऐसे बने Junior NTR टॉलीवुड के सुपरस्टार

Junior NTR Birthday: 8 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखने वाले जूनियर एनटीआर ने चाइल्ड आर्टिस्ट से स्टार बनने तक का सफर तय किया। नेशनल अवॉर्ड, ब्लॉकबस्टर फिल्में और फैन फॉलोइंग ने उन्हें खास बनाया।

सोनाली झा

Junior NTR Birthday Special Story: साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। जूनियर एनटीआर का जन्म 20 मई 1983 को हुआ था। जूनियर एनटीआर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दमदार अभिनय, शानदार डांस और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से उन्होंने दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाई है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका फिल्मी सफर बेहद छोटी उम्र में ही शुरू हो गया था।

जूनियर एनटीआर ने महज 8 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रख दिया था। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘ब्रह्मऋषि विश्वामित्र’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन उनके दादा और तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता एनटी रामाराव ने किया था। फिल्म में जूनियर एनटीआर ने राजा भरत का किरदार निभाया था। स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कुचिपुड़ी डांस की ट्रेनिंग भी ली।

13 साल की उम्र में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

जूनियर एनटीआर की दूसरी बड़ी फिल्म ‘रामायणम्’ थी, जिसमें उन्होंने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था। उस समय उनकी उम्र करीब 13-14 साल थी। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ बाल फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना उनके करियर की बड़ी उपलब्धि मानी गई। तभी से यह साफ हो गया था कि आने वाले समय में वह टॉलीवुड के बड़े स्टार बनने वाले हैं।

स्टूडेंट नंबर 1 से मिली असली पहचान

साल 2001 में जूनियर एनटीआर ने फिल्म ‘निन्नु चूडालानी’ से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया। हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्म ‘स्टूडेंट नंबर 1’ से मिली। खास बात यह है कि यह निर्देशक एसएस राजामौली की भी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और यहीं से राजामौली और जूनियर एनटीआर की सुपरहिट जोड़ी की शुरुआत हुई। इसके बाद दोनों ने सिम्हाद्री, यमदोंगा और RRR जैसी फिल्मों में साथ काम किया।

आदि और सिम्हाद्री ने बनाया मास हीरो

फिल्म ‘आदि’ और ‘सिम्हाद्री’ की सफलता ने जूनियर एनटीआर को युवाओं के बीच मास हीरो बना दिया। उनकी डायलॉग डिलीवरी, जबरदस्त एनर्जी और एक्शन स्टाइल ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। डायरेक्टर्स अक्सर उनकी तेज मेमोरी और लंबे डायलॉग्स एक ही टेक में बोलने की क्षमता की तारीफ करते हैं। यही वजह है कि उन्हें टॉलीवुड का सबसे दमदार परफॉर्मर माना जाता है।

शादी और फैन फॉलोइंग भी रही चर्चा में

साल 2003 में फिल्म ‘अंधरावाला’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में कथित तौर पर करीब 10 लाख लोग पहुंचे थे। यह आज भी टॉलीवुड की सबसे बड़ी फैन गैदरिंग्स में गिना जाता है। वहीं, जूनियर एनटीआर ने साल 2011 में लक्ष्मी प्रणति से शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भव्य शादी में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। आज जूनियर एनटीआर सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल हैं।

एतावज्जन्मसाफल्यं देहि... PM मोदी ने एक्स पर संस्कृत श्लोक से दिया प्रेरणादायक संदेश

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

मोदी सरकार का अंत तय... सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर केस पर कही ये बात

आजम खान पर ED का बड़ा शिकंजा, रामपुर, सहारनपुर से दिल्ली तक 10 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Belonging: A Journey of Love, सोनिया गांधी की बहुचर्चित आत्मकथा का ऐलान, 10 नवंबर को होगा वैश्विक विमोचन