Photo- Instagram 
मनोरंजन

निर्देशक कोराताला शिवा के साथ मिलकर Jr NTR फिर बॉक्स ऑफिस पर करेंगे बड़ा धमाका, अभिनेता ने शेयर किया मोशन पोस्टर

संदीप पांडे

मुंबई : साउथ (South) सुपरस्टार (Super Star) जूनियर एनटीआर (Jr NTR) आज किसी नाम के मोहताज नहीं है। फैंस उनके एक्शन (Action) के दीवाने है। अभिनेता का आज जन्मदिन है। जूनियर एनटीआर रामा राव का जन्म 20 मई 1983 को हैदराबाद में हुआ था। आज अभिनेता अपना 39वां जन्मदिन मना रहे है। ऐसे मौके पर एक्टर ने अपने प्रशंसकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने अपने आगामी फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है।

इतना ही नहीं उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने आगामी फिल्म का मोशन पोस्टर भी शेयर किया है। जूनियर एनटीआर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने आगामी फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। जिसमें उनका एक झलक नजर आ रहा है। हालांकि, अब तक उनके इस नए आगामी फिल्म का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन मोशन पोस्टर को NTR30 नाम दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन कोराताला शिवा करेंगे।

इस फिल्म के स्टार कास्ट और रिलीज की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। उनके इस मोशन पोस्टर को अब तक 19 लाख से अधिक लोग देख चुके है। फैंस को उनका ये मोशन पोस्टर काफी पसंद आ रहा है।       

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट