जूनियर एनटीआर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कोटा श्रीनिवास राव के अंतिम संस्कार में फैंस पर भड़के Jr NTR, वायरल हुआ वीडियो

कोटा श्रीनिवास राव के निधन से साउथ इंडस्ट्री सदमे में है। इसी बीच उनके अंतिम संस्‍कार के दौरान श्रद्धांजलि देने पहुंचे जूनियर एनटीआर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो फैंस पर भड़कते नजर आ रहे।

स्नेहा मौर्या

Jr NTR Scolds Fans: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव के यूं चले जाने से पूरा देश शोक में है। 83 वर्षीय इस महान अभिनेता का रविवार को हैदराबाद में निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में टॉलीवुड के कई दिग्गज पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे जूनियर एनटीआर, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जूनियर एनटीआर मीडिया से बातचीत के दौरान कोटा श्रीनिवास राव की विरासत और अभिनय में उनके अद्भुत योगदान की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "उन्होंने कभी न भूलने वाली विरासत छोड़ी है। उनके किरदारों ने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया है। आज का दिन उनके योगदान का जश्न मनाने का है।"

फैंस पर भड़के जूनियर एनटीआर

लेकिन तभी वहां मौजूद फैंस 'जय एनटीआर' के नारे लगाने लगते हैं। ये देख जूनियर एनटीआर नाराज हो जाते हैं। वीडियो में वे गुस्से में फैंस की ओर उंगली उठाते हुए कहते हैं, "नहीं... बोलो जय कोटा श्रीनिवास राव!" उनके ऐसा कहते ही वहां मौजूद लोग ‘जय कोटा श्रीनिवास राव’ के नारे लगाने लगते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जूनियर एनटीआर की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, "स्टार तो सम्मान देते हैं, लेकिन कुछ फैंस सारी मर्यादाएं भूल जाते हैं।" दूसरे ने कहा, "जूनियर एनटीआर ने बिल्कुल सही किया। अंतिम संस्कार जैसे मौके पर सेल्फ-प्रमोशन शर्मनाक है।" वहीं एक तीसरे ने लिखा, "ऐसे फैंस को सुधारना जरूरी है, जूनियर एनटीआर का स्टैंड सराहनीय है।"

लोगों ने की एक्टर की तारीफ

इसी दौरान डायरेक्टर एस.एस. राजामौली का भी एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है और राजामौली उसे हल्का धक्का देते हैं। इस पर उन्हें कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जबकि जूनियर एनटीआर के व्यवहार को सराहा जा रहा है।

बता दें कि कोटा श्रीनिवास राव ने 50 साल के करियर में लगभग 750 फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें ‘प्रतिघातना’, ‘गयाम’, ‘हैलो ब्रदर’, ‘मनी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वे न केवल एक शानदार अभिनेता थे बल्कि एक सक्रिय राजनेता भी रहे, जिन्होंने 1999 से 2004 तक बीजेपी विधायक के रूप में सेवा दी। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी श्रद्धांजलि दी।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप