जज वही लेकिन 2 जॉली को देख उत्सुक हुए दर्शक, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की Jolly LLB 3 का पोस्टर जारी 
मनोरंजन

Jolly LLB 3: असली जॉली कौन? जॉली एलएलबी 3 के पोस्टर में अक्षय कुमार और अरशद वारसी

Who Is Real Jolly: जॉली LLB 3 फिल्म का फर्स्ट लुक Poster जारी किया गया है। पोस्टर में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों नजर आ रहे हैं तो इनमें से असली जॉली कौन है?

अनिल सिंह

StartFragment

Jolly LLB 3 First Look Poster: जॉली एलएलबी और जॉली एलएलबी 2 फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, अब इस फ्रेंचाइज की तीसरी किश्त यानी जॉली एलएलबी 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है, जिसे देखकर दर्शक बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अरशद वारसी और अक्षय कुमार दोनों ही जॉली के किरदार में नजर आ रहे हैं। ऐसे में सवाल के उठने लगा है कि असली जोली कौन है?

जॉली एलएलबी 3 के पोस्टर वाली पोस्ट पर खुद अक्षय कुमार ने क्या रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने किसे असली जॉली बताया है। पोस्ट के साथ ही फिल्म की रिलीजिंग डेट का ऐलान भी किया गया है। इसका टीजर कल जारी होगा।

कब रिलीज होगी जॉली LLB 3 

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर 12 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ यह जानकारी दी गई है। जॉली एलएलबी 3 के फर्स्ट लुक पोस्टर में आप देख सकते हैं। अरशद वारसी और अक्षय कुमार एक साथ नजर आ रहे हैं। कैप्शन भी मजेदार लिखा हुआ है लिखा है। केस नंबर 1722 की याचिका हुई मंजूर। एडवोकेट जॉली और एडवोकेट जॉली हाजिर हो। जॉली एलएलबी 3 टीजर आउट टुमारो। 

अक्षय कुमार ने दिया मजेदार रिएक्शन

जॉली एलएलबी 3 फिल्म में एक नहीं बल्कि दो जॉली नजर आएंगे। इन दोनों में से असली जॉली कौन है? इस पर बहस शुरू ही हुई थी इतने में इस पोस्ट पर अक्षय कुमार का रिएक्शन भी सामने आ गया। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा है, केस नंबर 1722 की याचिका हुई मंजूर। जॉली फ्रॉम कानपुर उर्फ असली जॉली हाजिर है माय लॉर्ड। मतलब अक्षय कुमार खुद को असली जॉली बता रहे हैं, तो अब देखना यह होगा कि फिल्म में इसी बात को लेकर लड़ाई तो नहीं होती है और फिर अरशद वारसी का इस पर क्या रिएक्शन होगा। क्योंकि वह भी इस फिल्म में जॉली के किरदार में ही नजर आने वाले हैं। 

दर्शकों की उत्सुकता फिल्म को लेकर बढ़ गई है

जॉली एलएलबी फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अरशद वारसी एडवोकेट जॉली के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ बोमन ईरानी ने भी दमदार भूमिका निभाई थी। तो वहीं जज की भूमिका में सौरभ शुक्ला सुंदरलाल त्रिपाठी बने नजर आए थे। लेकिन जॉली एलएलबी 2 में जॉली का किरदार अक्षय कुमार ने निभाया, तो वहीं साथी वकील के तौर पर अनु कपूर नजर आए। लेकिन जज की भूमिका में सौरभ शुक्ला कायम रहे। जॉली एलएलबी 3 में भी दिलचस्प बात यह है कि जज सौरभ शुक्ला ही बने हैं। लेकिन जॉली इस बार एक नहीं दो हैं। दोनों ही फिल्मों के जॉली तीसरी किश्त में नजर आएंगे। मुकाबला वाकई दिलचस्प होगा। यही कारण है कि दर्शकों की उत्सुकता फिल्म को लेकर बढ़ गई है। 

EndFragment

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित