जिम्मी शेरगिल (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Jimmy Shergill Birthday: माचिस के रफ लुक ने बदल दी किस्मत, पहली फिल्म के बाद महीनों बैठे रहे घर

Jimmy Shergill Machis Story: जिम्मी शेरगिल ने 1996 में 'माचिस' से डेब्यू किया। पहली फिल्म के बाद क्लीन-शेव लुक में इंडस्ट्री उन्हें पहचान ही नहीं पाई, जिससे उन्हें काम पाने में संघर्ष करना पड़ा।

सोनाली झा

Jimmy Shergill Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्टर जिम्मी शेरगिल आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी शांत स्वभाव, मासूम चेहरे और दमदार अभिनय से जिम्मी ने हिंदी सिनेमा में एक अलग जगह बनाई है। भले ही उन्होंने कम फिल्मों में सोलो हीरो का किरदार निभाया हो, लेकिन साइड रोल में भी उनकी मौजूदगी हमेशा दर्शकों पर गहरा असर छोड़ती है। जिम्मी का करियर जितना दिलचस्प है, उतना ही दिलचस्प है उनकी पहली फिल्म माचिस से जुड़ा किस्सा।

3 दिसंबर 1970 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मे जिम्मी शेरगिल का असली नाम जसजीत सिंह गिल है। पंजाबी परिवार में जन्म लेने के बाद उनकी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ में हुई और आगे की शिक्षा उन्होंने पंजाब में पूरी की। फिल्मों में कदम रखने की प्रेरणा उन्हें अपने कजिन से मिली, जिसके बाद उन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के मुंबई की ओर रुख किया।

जिम्मी शेरगिल की पहली फिल्म

1996 में जिम्मी को गुलजार की क्लासिक फिल्म माचिस में पहला मौका मिला। इस फिल्म में उनका किरदार युवा विद्रोही का था, जिसके लिए उन्हें दाढ़ी और लंबे बाल रखने पड़े। यह रफ लुक उनके लिए एक बड़ी चुनौती तो था ही, लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद यह चुनौती और भी बड़ी परेशानी बन गई। एक इंटरव्यू में जिम्मी ने बताया था कि माचिस के बाद जब वे क्लीन शेव हुए और सामान्य लुक में आए तो इंडस्ट्री के लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए। जिन निर्माताओं ने उन्हें टफ लुक में देखा था, वे उन्हें रफ रोल ही ऑफर करते रहे।

जिम्मी शेरगिल की फिल्में

वहीं क्लीन-शेव लुक में कई लोगों ने कहा कि जिम्मी शेरगिल किरदार के हिसाब से 'बहुत मासूम' लगते हैं। इस कन्फ्यूजन की वजह से जिम्मी को कुछ महीनों तक काम नहीं मिला और उन्हें घर बैठना पड़ा। लेकिन किस्मत ने जल्द ही पलटवार किया। मोहब्बतें में मिले अहम रोल ने जिम्मी की छवि पूरी तरह बदल दी। इसके बाद दिल है तुम्हारा, मेरे यार की शादी है, हासिल, अ वेडनेस्डे, साहब बीवी और गैंगस्टर, तनु वेड्स मनु, मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी सफल फिल्मों ने उनके करियर को मजबूती दी।

जिम्मी शेरगिल का करियर

जिम्मी केवल हिंदी फिल्मों में ही नहीं, बल्कि पंजाबी इंडस्ट्री के भी बड़े सितारे हैं। उनकी पंजाबी फिल्मों को दर्शक खूब सराहते हैं। निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने 2001 में प्रियंका पुरी से शादी की और उनका एक बेटा है। आज जिम्मी शेरगिल अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं, एक ऐसा सितारा जिसने बिना शोर किए अपनी जगह दिलों में बनाई।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट