ज्वेल थीफ के ट्रेलर में मेन लीड पहचनना मुश्किल! 
मनोरंजन

सैफ अली खान पर भारी पड़े जयदीप अहलावत, ज्वेल थीफ के ट्रेलर में मेन लीड पहचनना मुश्किल!

Jewel Thief-The Heist Begins Trailer: सैफ अली खान की फिल्म 'ज्वेल थीफ द हाईस्ट बिगिंस' का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म में सैफ अली खान, जयदीप अहलावत के साथ मिलकर 500 करोड़ की चोरी को अंजाम देने जा रहे हैं। 

अनिल सिंह

Jewel Thief-The Heist Begins Trailer: सैफ अली खान के घर चोरी की वारदात और उन पर हुए हमले के बाद पहली बार वह किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'ज्वेल थीफ द हाईस्ट बिगिंस' का ट्रेलर जारी हो चुका है। इस फिल्म में वह जयदीप अहलावत के साथ मिलकर 500 करोड़ रुपए की कीमत वाले हीरे की चोरी करने जा रहे हैं। फिल्म में मेन लीड कैरेक्टर सैफ अली खान का है, लेकिन ट्रेलर देख कर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि मेन लीड में जयदीप अहलावत है या फिर सैफ अली खान यह कहना दर्शकों का है। ट्रेलर देखकर दर्शक रिएक्ट कर रहे हैं, उन्होंने अपने बयान में बताया है कि जयदीप अहलावत फिल्म के ट्रेलर में सैफ अली खान पर भारी पड़ते हुए नजर आए हैं।

जयदीप अहलावत फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकार हैं, लेकिन उन्होंने अपने एक्टिंग का लोहा मनवा लिया है। दर्शक उनकी एक्टिंग के मुरीद हैं। जयदीप अहलावत की फिल्में हो या फिर वेब सीरीज जयदीप को इस समय दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। उनकी एक्टिंग इतनी दमदार होती है कि वह अपने छोटे से किरदार को भी मजबूत बना लेते हैं और यही बात ज्वेल थीफ में नजर भी आ रही है। सैफ अली खान लीड कैरेक्टर में हैं, लेकिन फिर भी ट्रेलर देखकर दर्शकों को यह समझने में मुश्किल हो रही है कि सैफ अली खान लीड कर रहे हैं या फिर जयदीप यही उनके एक्टिंग की असली कामयाबी है।

ज्वेल थीफ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। उससे पहले फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। जिसमें फिल्म की कहानी लगभग समझ में आ रही है। जयदीप अहलावत और सैफ अली खान दोनों मिलकर फिल्म में 500 करोड़ रुपए की कीमत वाला हीरा चुराने का प्रयास कर रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान को ट्रेंड चोर दिखाया गया है और सैफ अली खान की यह फिल्म उन पर हुए हमले के बाद रिलीज होने वाली पहली फिल्म है, इसलिए इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान