जयदीप अहलावत ने 17 की कड़ी मेहनत के बाद मुंबई में खरीदा अपने सपनों का घर  
मनोरंजन

17 साल की कड़ी मेहनत के बाद जयदीप अहलावत ने मुंबई में खरीदा सपनों का घर

जयदीप अहलावत 2008 से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। 17 साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने मुंबई में अपने सपनों का घर खरीदा है। आइए जानते हैं घर की कीमत कितनी है और घर में क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: जयदीप अहलावत बॉलीवुड के उन गिने-चुने कलाकारों में शामिल होते हैं, जो बेहतरीन एक्टिंग और दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। जयदीप ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड की फिल्मों से की, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म की वजह से उन्हें जबरदस्त शोहरत मिली। पाताल लोक वेब सीरीज में हाथीराम चौधरी का किरदार जब उन्होंने निभाया तो वह घर-घर में पहचाने जाने लगे। 2008 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले जयदीप अहलावत ने करीब 17 साल की मेहनत के बाद मुंबई में 10 करोड़ की कीमत का एक आलीशान घर खरीदा है।

2008 में नरमीन नाम की शॉर्ट फिल्म से जयदीप ने अपने करियर की शुरुआत की थी, जबकि 2010 में अजय देवगन और अक्षय खन्ना की फिल्म आक्रोश में पप्पू तिवारी के किरदार में जयदीप पहली बार नोटिस किए गए। इसके बाद उन्होंने खट्टा मीठा फिल्म में भी काम किया। लेकिन उन्हें असली पहचान रॉकस्टार और गैंग्स ऑफ़ वासेपुर जैसी फिल्मों से मिली।  रॉकस्टार में उन्होंने त्रिलोक की भूमिका निभाई थी, जबकि गैंग्स ऑफ वासेपुर में वह शाहिद खान के किरदार में नजर आए थे। इन फिल्मों में काम के दौरान वो मुंबई में किराए के मकान में रहते थे।

गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा वह शाहरुख खान की रईस में नवाब के किरदार में नजर आए तो वहीं आलिया भट्ट की राजी में वह खालिद मीर के किरदार में नजर आए। फिल्मों के अलावा उन्होंने ओटीटी प्लेटफार्म पर भी जबरदस्त पहचान बनाई, उनकी वेब सीरीज पाताल लोक बेहद लोकप्रिय हुई है।

जयदीप अहलावत ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट पूर्णा अपार्टमेंट में एक घर खरीदा है। इंस्पेक्टर जनरल आफ रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट के मुताबिक उनका यह घर 1,950 स्क्वायर फीट के कारपेट एरिया और 217.47 स्क्वायर मीटर के बिल्ड अप एरिया के साथ उन्हें मिला है। इस अपार्टमेंट में चार पार्किंग स्पेस मौजूद है। उनके घर की कीमत 10 करोड़ बताई गई है। मई 2025 में घर का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिसमें करीब 60 लाख रुपए का स्टांप ड्यूटी भुगतान किया गया और 30 हजार का अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन चार्ज शामिल है।

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया