दीपिका कक्कड़ के लिवर में ट्यूमर की खबर से सदमे में जयति भाटिया 
मनोरंजन

दीपिका कक्कड़ के लिवर में ट्यूमर की खबर से सदमे में जयति भाटिया, बोलीं- मेरी सिमर जल्द ठीक हो जाएगी

दीपिका कक्कड़ के लिवर के पास टेनिस बॉल साइज का ट्यूमर पाया गया है और जल्द ही उनकी सर्जरी होगी। दीपिका की ऑनस्क्रीन सास जयति भाटिया ने इस खबर को सुनकर बेहद दुखी और चिंतित हैं।

सोनाली झा

मुंबई: टीवी की चहेती बहू दीपिका कक्कड़ इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हैं। हाल ही में उनके पति शोएब इब्राहिम ने एक व्लॉग में यह खुलासा किया कि दीपिका के लिवर के पास टेनिस बॉल साइज का ट्यूमर पाया गया है और जल्द ही उनकी सर्जरी होगी। इस खबर ने न सिर्फ उनके फैंस को, बल्कि उनके करीबी साथियों और को-स्टार्स को भी झकझोर दिया है।

जयति भाटिया ने ससुराल सिमर का में दीपिका की ऑनस्क्रीन सास का किरदार निभाया था, इस खबर को सुनकर बेहद दुखी और चिंतित हैं। टेलीमसाला को दिए एक इंटरव्यू में जयति ने कहा कि मैं सुबह उठी और शोएब की इंस्टाग्राम स्टोरी देखी। व्लॉग में उनका चेहरा काफी उदास था, तब मैंने पूरा वीडियो देखा और जानकर मैं सकते में आ गई।

जयति ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि दीपिका के लिवर में इतना बड़ा ट्यूमर है, तो उन्हें गहरी घबराहट हुई। लेकिन साथ ही उन्होंने इस बात पर राहत भी जताई कि समय रहते इसका पता चल गया और इलाज शुरू हो रहा है। जयति भाटिया ने कहा कि उन्होंने दीपिका और शोएब दोनों को मैसेज कर प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं भेजीं, और जवाब में दोनों ने उनका आभार जताया। जयति भावुक होकर बोली कि मेरी सिमर बहुत मजबूत है। वो जल्द ही ठीक होकर लौटेगी। मैं बस दुआ कर रही हूं कि सबकुछ अच्छे से हो।

दीपिका कक्कड़ छोटे पर्दे पर अपनी मासूमियत और दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत चुकी हैं, इस मुश्किल घड़ी में अपने चाहने वालों की दुआओं के सहारे हिम्मत से लड़ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके लिए प्रे फॉर दीपिका जैसे हैशटैग्स के साथ सपोर्ट दिखा रहे हैं। बता दें कि दीपिका और शोएब टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट