जया प्रदा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जब चलती ट्रेन में इस एक्ट्रेस को पड़ा था नहाना, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Jaya Prada Movie Story: 70-80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा ने फिल्म ‘सरगम’ के गाने की शूटिंग के लिए चलती ट्रेन में नहाने जैसी मुश्किलें झेली, जिसे आज भी लोग याद करते हैं।

स्नेहा मौर्या

Jaya Prada Train Shoot Story: 70 और 80 के दशक की बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा ने अपनी अदाकारी और डांस के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करने वाली जया प्रदा की एक्टिंग का जादू आज भी याद किया जाता है। लेकिन उनके करियर की शुरुआत में उन्हें फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई मुश्किलें झेलनी पड़ीं, जिनमें से एक किस्सा आज भी दर्शकों को हैरान कर देता है, तो चलिए वो किस्सा।

दरअसल, ये कहानी फिल्म ‘सरगम’ से जुड़ी है। उस दौर में जैसे वैनिटी वैन आजकल हर बड़े स्टार के पास होती हैं, वैसे सुविधाजनक इंतजाम उस समय नहीं थे। इस वजह से एक्ट्रेसेस को शूटिंग के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जया प्रदा को फिल्म के गाने ‘डफली वाले डफली बजा’ की शूटिंग के लिए समय पर तैयार होना था। लेकिन लोकेशन और समय की पाबंदियों के कारण उन्हें एक असामान्य स्थिति का सामना करना पड़ा।

जया प्रदा को चलती ट्रेन में पड़ा था नहाना

जया को मजबूरी में चलती ट्रेन में नहाना पड़ा। उन्होंने यह कदम डायरेक्टर को निराश न करने के लिए उठाया। फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार उन्हें एक लोकेशन से दूसरी लोकेशन तक जाना था, और समय की कमी के चलते उन्हें यह असामान्य तरीका अपनाना पड़ा। जया ने बाद में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि यह उनकी पहली फिल्म थी और उन्होंने किसी भी तरह शूटिंग में देरी नहीं होने दी।

‘सरगम’ के गाने ने खूब मचाया था धमाल

‘सरगम’ के इस गाने ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई और आज भी दर्शक इसे पसंद करते हैं। हालांकि, गाने की सफलता के पीछे जया प्रदा की मेहनत और कठिनाइयों को शायद ही कोई जानता हो। इस कहानी से यह साफ होता है कि एक्ट्रेस सिर्फ कैमरे के सामने नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे भी कई तरह की चुनौतियों का सामना करती हैं।

आपको बता दें, जया प्रदा सिर्फ अपनी अदाकारी और खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि अपनी प्रोफेशनलिज्म और समर्पण के लिए भी जानी जाती हैं। उनके इस किस्से ने साबित किया कि किसी भी सीन की परफेक्ट शूटिंग के लिए कलाकार कितनी भी मुश्किलें झेल सकते हैं।

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR