जया बच्चन विवाद पर आया आशुतोष राणा का रिएक्शन 
मनोरंजन

जया बच्चन विवाद पर आया आशुतोष राणा का रिएक्शन, बोले- सभी समान, सम्मान भी समान होना चाहिए

Jaya Bachchan Controversy: जया बच्चन द्वारा पैपराजी के व्यवहार पर उठाए गए सवालों के बाद नई बहस छिड़ गईं। इस विवाद पर आशुतोष राणा ने कहा कि हर इंसान सम्मान के योग्य है और किसी को कमतर नहीं आंकना चाहिए।

सोनाली झा

Ashutosh Rana Paparazzi: बॉलीवुड जगत में इन दिनों एक बार फिर से पैपराजी बनाम सेलेब्रिटी विवाद चर्चा में है। वजह है एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन का हाल ही में दिया गया बयान, जिसमें उन्होंने पैपराजी की कार्यशैली और व्यवहार पर सवाल खड़े किए। उनका बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और इस पर इंडस्ट्री से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब इस बहस में एक्टर आशुतोष राणा ने भी अपनी स्पष्ट राय रखी है।

आशुतोष राणा ने कहा कि इंसान मूल रूप से भावुक और संवेदनशील होता है, और किसी भी परिस्थिति में सम्मान सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी एक कीमत होती है और हर इंसान सम्मान के योग्य है। कभी-कभी भावनाओं के कारण हम तुरंत प्रतिक्रिया दे देते हैं, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सामने वाला भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

आशुतोष राणा ने कही ये बात

आशुतोष राणा ने आगे कहा कि ईश्वर ने सभी को समान बनाया है, इसलिए सम्मान भी बराबर मिलना चाहिए। किसी को कमतर आंकना गलत है। वहीं दूसरी ओर, आईटीए के फाउंडर और एक्टर शशि रंजन ने जया बच्चन के बयान से असहमति जताई। उन्होंने कहा कि पैपराजी मनोरंजन उद्योग की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनका काम भी उतना ही मेहनतभरा है।

अमीषा पटेल का रिएक्शन

शशि रंजन ने कहा कि मैं उनकी राय का सम्मान करता हूं लेकिन इससे सहमत नहीं हूं। पैपराजी सुर्खियों का पीछा करते हैं, लेकिन वे अपना काम ही कर रहे होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें निशाना बनाना उचित नहीं है। एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी और पैपराजी की मेहनत की जमकर तारीफ की। अमीषा ने कहा कि मीडिया और पैपराजी हर परिस्थिति में अपने काम के प्रति समर्पित रहते हैं, गर्मी, बारिश या ठंड, वे हमेशा एक्टिव रहते हैं।

अमीषा पटेल ने कही ये बात

अमीषा पटेल ने कहा कि उन्हें पैपराजी से कोई शिकायत नहीं और वे उनकी प्रोफेशनलिज़्म की कद्र करती हैं। जब उनसे जया बच्चन के बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन उनकी व्यक्तिगत भावना हमेशा मीडिया के साथ है। गौरतलब है कि जया बच्चन ने एक कार्यक्रम में पैपराजी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि कई फोटोग्राफर्स अनौपचारिक कपड़ों में आते हैं, सिर्फ मोबाइल लेकर फोटो लेते हैं और मनमानी टिप्पणियां करते हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी