जया बच्चन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Jaya Bachchan Birthday: फिल्मी है जया बच्चन की लव स्टोरी, इस वजह से अमिताभ बच्चन ने की थी शादी

जया बच्चन ने 15 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया था। साल 1963 की 'महानगर' में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। उन्हें साल 1992 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था, वहीं जया ने 9 फिल्मफेयर अवार्ड्स जीते हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल, 1948 को एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 77वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जया बच्चन हिंदी और बंगाली फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद पुणे में इंडियन फिल्म और टेलीविजन संस्थान से डिग्री हासिल किया था।

जया और अमिताभ ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी को आइडियल जोड़ी माना जाता है। अमिताभ और जया की लव स्टोरी भी काफी इंट्रेस्टिंग है। अमिताभ बच्चन ने केबीसी के एक एपिसोड में अपनी लव लाइफ के बारे में बात की थी। उन्होंने शो में बताया था कि कैसे उनकी मुलाकात जया से हुई थी, फिर कैसे दोनों की प्यार की कहानी शादी तक पहुंची।

अमिताभ बच्चन ने बताया था कि उनकी और जया की शादी साल 1973 में हुई थी। हम दोनों की पहली मुलकात फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर हुई थी। अमिताभ को जया से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। लेकिन जया को अमिताभ बिल्कुल पसंद नहीं आए थे। इसके बाद में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। वहीं इनकी दोस्ती कब प्यार में बदल गयी उनको भी पता नही चला।

अमिताभ ने आगे बताया कि मैं और जया फिल्म जंजीर में एक साथ काम कर रहे थे। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। इसलिए सारी टीम ने फैसला लिया कि हम लोग लंदन छुट्टियों पर जाएंगे। मैं कभी लंदन नही गया था, और नहीं जया ने लंदन देखा था। लेकिन, जब मैंने अपने पिता से लंदन जाने के लिए पूछा, तब उन्होंने मुझसे सवाल किया कि उनके साथ और कौन-कौन जा रहा है।

एक्टर ने आगे कहा कि दोस्तों की लिस्ट में जया का नाम देखते ही उन्होंने मुझसे कहा, लंदन जाना है तो जया से शादी करनी होगी। बिना शादी किए वह अमिताभ को जया के साथ लंदन नहीं जाने देंगे। इस पर मैंने पिताजी की बात मानकर दुसरे ही दिन जया से शादी करने का फैसला लिया। दुसरे ही शादी करके हम दोनों लंदन के लिए रवाना हो गए।

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक