जय भानुशाली और माही विज का तलाक (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

15 साल बाद टूटा जय भानुशाली और माही विज का रिश्ता, खुद कपल ने किया तलाक का ऐलान

Jay Mahhi Separation: जय भानुशाली और माही विज ने 15 साल की शादी के बाद आपसी सहमति से तलाक का ऐलान किया। जय ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर बच्चों की जिम्मेदारी साथ निभाने की बात कही।

सोनाली झा

Jay Bhanushali And Mahhi Vij Divorce: टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा कपल्स में शुमार रहे जय भानुशाली और माही विज ने शादी के करीब 15 साल बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। लंबे समय से दोनों के तलाक की खबरें सुर्खियों में थीं, जिन पर अब खुद जय और माही ने आधिकारिक मुहर लगा दी है। इस घोषणा के बाद फैंस के बीच मायूसी का माहौल है, क्योंकि यह जोड़ी हमेशा से परफेक्ट टीवी कपल मानी जाती रही है।

जय भानुशाली ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने और माही ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। जय ने लिखा कि यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन दोनों ने शांति, सम्मान और इंसानियत को प्राथमिकता देते हुए अपनी-अपनी राह चुनने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस सेपरेशन में किसी तरह की नेगिटिव नहीं है।

बच्चों के लिए बनेंगे बेस्ट पैरेंट्स

अपने पोस्ट में जय ने बच्चों का जिक्र करते हुए लिखा कि वे अपनी बेटी तारा और जुड़वां बच्चों खुशी और राजवीर के लिए हमेशा बेस्ट पैरेंट्स बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही वे पति-पत्नी के रूप में साथ नहीं हैं, लेकिन बच्चों के लिए दोस्त और जिम्मेदार माता-पिता बने रहेंगे। जय ने लोगों से अपील की कि वे इस फैसले का सम्मान करें और किसी भी तरह की अटकलों से बचें।

जय भानुशाली और माही विज का तलाक

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से जय और माही के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आ रही थीं। दोनों एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर कम ही नजर आ रहे थे, जिससे फैंस को शक होने लगा था कि सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि, माही विज ने कुछ समय पहले इन खबरों को अफवाह बताते हुए मीडिया को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

जय भानुशाली और माही विज की शादी

जय भानुशाली और माही विज ने साल 2011 में शादी की थी और टीवी इंडस्ट्री के सबसे मजबूत रिश्तों में से एक माने जाते थे। दोनों ने कई रियलिटी शोज में साथ काम किया और फैंस के बीच उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। माही विज हाल ही में टीवी शो ‘सेहर होने को है’ के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी कर चुकी हैं, वहीं जय भानुशाली भी अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में व्यस्त हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां