जैस्मीन सैंडलस (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

महिलाओं से बदसलूकी पर जैस्मीन सैंडलस का सख्त एक्शन, सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ, जानें पूरा मामला

Jasmine Sandlas Delhi Concert: दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में कॉन्सर्ट के दौरान महिलाओं से बदसलूकी देख जैस्मीन सैंडलस ने परफॉर्मेंस रोक दी और आरोपितों को बाहर करने के निर्देश दिए।

सोनाली झा

Jasmine Sandlas Concert Controversy: ‘धुरंधर’ के लोकप्रिय गाने ‘शरारत’ से सुर्खियां बटोरने वाली सिंगर जैस्मीन सैंडलस इन दिनों अपने इंडिया टूर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लाइव कॉन्सर्ट किया, लेकिन इस शो के दौरान घटी एक घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार होते देख जैस्मीन ने बीच में ही अपनी परफॉर्मेंस रोक दी और साफ शब्दों में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा किसी भी शो से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ में अचानक हंगामा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ पुरुष दर्शक वहां मौजूद महिलाओं के साथ छेड़खानी और धक्का-मुक्की कर रहे थे। यह देख जैस्मीन ने तुरंत गाना बंद किया और स्टेज से ही सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि संबंधित लोगों को तुरंत बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी, कृपया इन दोनों पुरुषों को बाहर ले जाइए। अगर महिलाएं मेरे कॉन्सर्ट में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं, तो मैं परफॉर्म नहीं करूंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

उनके इस बयान के बाद कुछ देर के लिए शो रोक दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला और आरोपित व्यक्तियों को कार्यक्रम स्थल से बाहर किया। इसके बाद माहौल सामान्य होने पर कॉन्सर्ट दोबारा शुरू हुआ। जैस्मीन के इस कदम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि कलाकारों को इसी तरह मंच से गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

आयशा खान ने दिया दर्शकों को सरप्राइज

इसी कॉन्सर्ट के दौरान अभिनेत्री आयशा खान ने अचानक स्टेज पर पहुंचकर दर्शकों को सरप्राइज दिया। ‘शरारत’ गाने पर जैस्मीन और आयशा ने साथ में डांस किया, जिससे माहौल एक बार फिर उत्साह से भर गया। आयशा ने मंच पर कहा कि जैस्मीन की आवाज ईश्वर का आशीर्वाद है और उनके साथ मंच साझा करना उनके लिए गर्व की बात है।

जैस्मीन सैंडलस का दमदार पार्टी सॉन्ग्स

जैस्मीन सैंडलस अपने दमदार पार्टी सॉन्ग्स के लिए जानी जाती हैं। ‘इल्लीगल वेपन 2.0’, ‘पॉइजन’, ‘नशा’ और ‘तरस’ जैसे गानों से उन्होंने युवाओं के बीच खास पहचान बनाई है। दिल्ली कॉन्सर्ट की यह घटना भले ही कुछ समय के लिए तनावपूर्ण रही हो, लेकिन जैस्मीन का सख्त रुख यह संदेश दे गया कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर