जैस्मीन सैंडलस (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

देहरादून कॉन्सर्ट में बेकाबू हुई भीड़, Jasmine Sandlas को बीच में रोकना पड़ा शो, मंच से की भावुक अपील

Jasmine Sandlas Concert Crowd Chaos: देहरादून में जैस्मीन सैंडलस के कॉन्सर्ट के दौरान बैरिकेड गिरने से अफरातफरी मच गई। हालात बिगड़ने पर सिंगर ने शो रोककर फैंस की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

सोनाली झा

Jasmine Sandlas Concert: भारतीय पंजाबी गायिका जैस्मीन सैंडलस फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' के बाद से काफी कॉन्सर्ट कर रही हैं। इसी बीच देहादून में उस समय उनके कॉन्सर्ट को रोकना पड़ा, जब वहां अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि स्टेज पर गायिका परफॉर्म कर रही थीं, उसी बीच दर्शकों के पास लगे बैरिकेड गिर गए थे, जिससे आगे की लाइन में खड़े लोग अपना संतुलन खो बैठे और गिर पड़े। इसके तुरंत बाद कॉन्सर्ट रो दिया गया।

जैस्मिन ने मंच से वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से स्थिति संभालने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि भीड़ में मौजूद हर व्यक्ति सुरक्षित रहे और उनकी देखभाल की जाए। जैस्मीन ने भीड़ को संबोधित किया और सुरक्षा टीम से आग्रह किया कि वे स्थिति को सावधानी और संवेदनशीलता के साथ संभालें। उन्होंने इस रुकावट के लिए दर्शकों से माफी मांगी और टीम को विशेष रूप से निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी को कोई चोट न पहुंचे। कॉन्सर्ट फिर से शुरू होने से पहले उन्होंने दर्शकों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

जैस्मीन सैंडलस काफी चिंतित थीं

वेन्यू पर मौजूद लोगों ने बताया कि गायिका काफी चिंतित लग रही थीं और जब स्थिति को काबू करने की कोशिश की जा रही थी, तब वे बार बार 'वाहेगुरु' का जाप कर रही थीं। सिंगर ने कहा कि दोस्तों, मुझे बहुत दुख है कि ऐसा हो रहा है। क्या मेरी टीम इस स्थिति को संभाल सकती है? मैं चाहती हूं कि मेरी पूरी टीम इस मामले को अपने हाथ में ले ले। ये सुरक्षाकर्मी बहुत ज्यादा आक्रामक हैं। मैं चाहती हूं कि मेरी टीम इस समस्या को तुरंत हल करे।

जैस्मीन सैंडलस की आवाज

जैस्मीन सैंडलस की बात करें, तो वे एक लोकप्रिय भारतीय-अमेरिकी गायिका, गीतकार और परफॉर्मर हैं, जिन्हें मुख्य रूप से पंजाबी संगीत और बॉलीवुड में उनके बेहतरीन गानों के लिए जाना जाता है। अपनी अनूठी आवाज और बेबाक अंदाज के कारण उन्हें पंजाबी संगीत की गुलाबी क्वीन भी कहा जाता है।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत