जसबीर जस्सी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Satluj Movie Controversy:'सतलुज' बैन पर जसबीर जस्सी की दो टूक, कहा- बाकी देशों में रिलीज, भारत में रोक क्यों?

Jasbir Jassi on Satluj Ban: दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद फेमस पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने इसके विदेशों में धड़ल्ले से देखे जाने का दावा किया है।

यति सिंह

Diljit Dosanjh Satluj Movie Controversy: बॉलीवुड में इन दिनों पंजाबी सिनेमा और बॉलीवुड के फेमस एक्टर दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म सतलुज को लेकर देश के भीतर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को सुरक्षा कारणों और अन्य विवादों के चलते भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 से अचानक हटा दिया गया था। अब इस पूरे मामले पर मशहूर पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसने इस बहस को एक नया मोड़ दे दिया है।

सिंगर जसबीर जस्सी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि 'भले ही भारत में इस फिल्म के प्रसारण पर रोक लगा दी गई हो, लेकिन सरहद पार इसका जलवा बरकरार है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका समेत दुनिया के कई अन्य देशों में दर्शक इस फिल्म को बेहद चाव से देख रहे हैं। वहां के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म बिना किसी रुकावट के दर्शकों के लिए उपलब्ध है।' जसबीर जस्सी का कहना है कि 'किसी भी कला को पूरी तरह से दबाना नामुमकिन होता है, और यह फिल्म इसका जीता-जागता उदाहरण बन चुकी है। विदेशों में रह रहे प्रवासी भारतीय और अन्य दर्शक इस कहानी को समझने के लिए लगातार इसे ऑनलाइन देख रहे हैं।'

व्हाट्सएप पर लीक होने से बना रिकॉर्ड

इस फिल्म को लेकर जसबीर जस्सी ने बताया कि 'भारत में पाबंदी के बावजूद यह फिल्म सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर तेजी से शेयर की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों ने इसे आपस में इतनी बार डाउनलोड और शेयर किया है कि शायद ही इतिहास में कोई और फिल्म इस तरह प्रसारित हुई होगी।'

उन्होंने कहा कि 'कई लोगों के मोबाइल पर यह फिल्म बार-बार पहुंच रही है। यह स्थिति दिखाती है कि दर्शक किसी भी कीमत पर इस संवेदनशील विषय को देखना और समझना चाहते हैं, भले ही इसके आधिकारिक प्रसारण पर रोक क्यों न हो।'

सेंसर कट्स और पुराने विवादों से भरा रहा सफर

फिल्म ‘सतलुज’ के रास्ते में अड़चनें आने का सिलसिला काफी पुराना है और इसका अतीत विवादों से घिरा रहा है। शुरुआत में इस सिनेमाई प्रोजेक्ट का नाम ‘पंजाब 95’ तय किया गया था। साल 2022 में जब ‘सतलुज’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सामने प्रमाण पत्र के लिए प्रस्तुत किया गया था तो सेंसर बोर्ड ने इस पर आपत्ति जताई थी।

फिल्म से जुड़े लोगों का आरोप था कि बोर्ड ने इसे पास करने के लिए लगभग 127 कट्स लगाने की शर्त रख दी थी जिसके कारण यह मामला तकरीबन 3 सालों तक ठंडे बस्ते में रहा। काफी संघर्ष के बाद इसका नाम बदलकर ‘सतलुज’ रखा गया जिसमें दिलजीत दोसांझ के साथ अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह और सुविंदर विक्की ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव