रॉबर्ट डाउनी जूनियर और शॉन मेंडेस  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कृष्ण की भक्ति के रंग में रंगे ये फेमस हॉलीवुड सितारे, जानें कैसे भगवद गीता ने दिखाया नया रास्ता!

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी के मौके पर जानें उन हॉलीवुड एक्टर्स और म्यूजिशियन के बारे में जो भगवान श्रीकृष्ण, भगवद गीता और हरे कृष्णा आंदोलन में गहरी आस्था रखते हैं।

यति सिंह

Hollywood Stars Lord Krishna: जन्माष्टमी के मौके पर न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में बड़े ही भक्ति भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक छवि और उनकी अमर सीख का प्रभाव केवल आम लोगों तक ही सीमित नहीं है। सात समंदर पार हॉलीवुड के कई बड़े सितारे और अंतरराष्ट्रीय संगीतकार भी कान्हा की भक्ति के रंग में रंगे हुए हैं। अपनी जिंदगी के कठिन दौर और मानसिक तनाव से उबरने के लिए इन वैश्विक हस्तियों ने सनातन दर्शन, ध्यान और भगवद गीता के उपदेशों का सहारा लिया है।

आयरन मैन फेम रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी कृष्ण के दीवाने

दुनिया भर में पॉपुलर रोल 'आयरन मैन' के नाम से पहचाने जाने वाले हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी भगवान कृष्ण की भक्ति के दीवाने रहे हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि वे हरे कृष्णा आंदोलन और इसकी विचारधारा से काफी गहराई से प्रभावित हैं। अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे मुश्किल समय से बाहर निकलने में उन्हें कृष्ण भावनामृत और भगवद गीता के दर्शन से बेहद संबल मिला।

रसेल ब्रांड की लाइफ जर्नी और हरे कृष्णा का जुनून

फेमस ब्रिटिश एक्टर और कॉमेडियन रसेल ब्रांड का भी भगवान कृष्ण और इस्कॉन मंदिर से गहरा रिश्ता रहा है। ध्यान साधना में रुचि रखने वाले रसेल ने माना था कि जीवन के मुश्किल दौर और गंभीर नशे की लत से छुटकारा पाने में हरे कृष्ण मंत्र के नाम जप ने उनकी अमूल्य मदद की। भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों में अटूट श्रद्धा के कारण ही उन्होंने साल 2010 में भारत आकर पारंपरिक हिंदू विधि से शादी करने का ऑपशन चुना था।

शॉन मेंडेस और बीटल्स के जॉर्ज हैरिसन की आस्था

फेमस पॉप सिंगर शॉन मेंडेस ने भी अपनी लाइफ के तनावपूर्ण समय में नियमित ध्यान का सहारा लिया और भगवद गीता का गहराई से अध्ययन किया। उन्हें कई मौकों पर हरे कृष्णा महामंत्र का संकीर्तन करते हुए देखा गया है। वहीं, द बीटल्स बैंड के दिग्गज गिटारिस्ट रहे स्वर्गीय जॉर्ज हैरिसन का पूरा जीवन कृष्ण भक्ति को समर्पित रहा। उन्होंने दुनिया भर में इस्कॉन के प्रचार-प्रसार में अहम योगदान दिया और उनका प्रसिद्ध गीत 'माई स्वीट लॉर्ड' भी कान्हा के प्रति अनूठे प्रेम को दर्शाता है।

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, निशु के साथ आए चंद्रशेखर आजाद; भारद्वाज ने दी सफाई

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की

IndiGo Flight Accident: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान