Highlights
जान्हवी कपूर ने हैलोवीन पर मां श्रीदेवी की फिल्म ‘नगीना’ का आइकॉनिक लुक रीक्रिएट किया।
जान्हवी गुलाबी आउटफिट और खास जूलरी में श्रीदेवी के अंदाज में नजर आईं।
ओरी ने फिल्म में ऋषि कपूर के किरदार का लुक अपनाया।
Janhvi Kapoor Sridevi Nagin Look: हैलोवीन के मौके पर बॉलीवुड सितारे अपने पसंदीदा किरदारों के लुक में नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी कुछ ऐसा किया, जिसने फैंस को उनकी दिवंगत मां और दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की याद दिला दी। जान्हवी ने साल 1986 में रिलीज हुई श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म ‘नगीना’ के आइकॉनिक लुक को रीक्रिएट किया है। इस दौरान उनके दोस्त ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी भी उनके साथ नजर आए। ओरी ने फिल्म में ऋषि कपूर के किरदार का लुक अपनाया।
जान्हवी कपूर ने हैलोवीन के लिए अपनी मां श्रीदेवी के यादगार किरदारों में से एक को चुना। उन्होंने फिल्म 'नगीना' में श्रीदेवी के पहने गुलाबी रंग के आउटफिट जैसा लुक तैयार किया। इसके लिए उन्होंने कपड़ों के साथ-साथ जूलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल पर भी खास ध्यान दिया। जान्हवी का यह अंदाज देखकर फैंस को श्रीदेवी की याद आ गई। इतना ही नहीं, जान्हवी ने ओरी के साथ मिलकर फिल्म के आइकॉनिक पोस्टर को भी दोबारा रीक्रिएट किया।
अपनी पोस्ट के कैप्शन में जान्हवी कपूर ने लिखा कि वह अब तक के सबसे आइकॉनिक फिल्मी पलों में से एक को रीक्रिएट करना चाहती थीं। उन्होंने अपनी मां श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी का जिक्र करते हुए उन्हें बेहद आइकॉनिक बताया। जान्हवी के मुताबिक, हैलोवीन पर किसी पसंदीदा किरदार को अपनाना या किसी कलाकार को श्रद्धांजलि देना भी इस जश्न का हिस्सा है। वहीं, ओरी ने इस रीक्रिएशन में ऋषि कपूर का किरदार निभाया। उन्होंने जान्हवी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'डिंग डॉन्ग डिंग हमारे पास विनर है।' सोशल मीडिया पर दोनों का यह अंदाज चर्चा में है।
साल 1986 में रिलीज हुई 'नगीना' में एक्ट्रेस श्रीदेवी ने इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था। फिल्म में वह अपनी मर्जी से इंसान और सांप का रूप बदल सकती थीं। बदले की कहानी पर आधारित इस फिल्म में श्रीदेवी के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे स्थान पर रही थी। आज भी 'नगीना' और उसमें श्रीदेवी का नागिन वाला अंदाज हिंदी सिनेमा के यादगार पलों में गिना जाता है।